बेगूसराय अहमद पटेल(रिपोर्ट): मटिहानी प्रखंड अंतर्गत ग्राम हासपुर रामसखी उच्च विद्यालय के सभागार भवन में राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा एक दिवसीय अंबेडकर परिचर्चा प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव अध्यक्षता एवं जिला अध्यक्ष मोहित यादव के संचालन में संपन्न हुआ।
इस बैठक के मुख्य वक्ता सतानंद समबुद्ध उर्फ ललन यादव विधायक साहेबपुर कमाल, वक्ता प्रदेश महासचिव प्रोफेसर अशोक कुमार यादव वक्ता प्रदेश महासचिव शंभू साहनी उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में मटिहानी प्रखंड के पंचायत से साथियों ने परिचर्चा में भाग लिए उपस्थित सभी वक्ताओं ने देश रतन बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जीवन एवं दर्शन मनु स्मृति बनाम संविधान मनु स्मृति एवं वर्ण व्यवस्था पर, बाबासाहेब अंबेडकर के विचार लालू प्रसाद यादव जी के सरकार में दलितों एवं वंचितों के लिए दिए गए संविधान अधिकारों पर केंद्र सरकार के द्वारा हमला पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, बैठक के मुख्य वक्ता विधायक ललन यादव ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा बाबा साहेब को इतिहास से मिटाने की साजिश रचने वाली आर.एस.एस एवं भाजपा के लोग दलित पिछड़े गरीब शोषित एवं वंचित समाज को बाबा साहेब के विचारों एवं सिद्धांतों से दूर ले जा रहे हैं, यही हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव प्रोफेसर अशोक कुमार यादव ने कहा जिन समतामूलक समाज को सत्ता में स्थापित करने का कार्य लालू प्रसाद यादव ने किए थे,वह समाज आज अपने अधिकार से कोसों दूर नजर आ रहे हैं,जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कार्यक्रम को संचालित करते हुए ने कहा,आज हमारे देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, एक तरफ देश के सर्वोच्च पद पर बैठे दो गुजराती देश की संपत्ति बेच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दो गुजराती उसे कौड़ियों के भाव में खरीद रहे हैं, मोदी सरकार सही मायने में अडानी अंबानी की सरकार है, वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंभू साहनी ने कहा देश फिर ईस्ट इंडिया कंपनी वाली इतिहास की तरह गुलामी की ओर बढ़ रहा है,कार्यक्रम को संबोधित करने वाले मे बेगूसराय नगर निगम जिला अध्यक्ष शिवजी महतो किसान सेल जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार पिंटू राजद के वरिष्ठ नेता अशोक कुमार पासवान राजद नेता अजय कुमार चंद्रवंशी ,राजद नेता सुबोध कुमार चंद्रवंशी ,शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी ,कमल किशोर यादव ,अभिराम सिंह ,बैजू पासवान ,जिला के प्रधान महासचिव रामसखा महतो पंचायती राज्य प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव ब्रह्मदेव प्रसाद यादव कार्यक्रम में उपस्थित सोनेलाल शाह शंभू राम विजय पासवान संजीत पासवान महेश्वरी यादव इंद्रजीत यादव विक्रम यादव बबलू राम अशोक ठाकुर माधो तंत्ती गोरे लाल तांती शालिग्राम सिंह सुलेखा देवी सुमन देवी मोहम्मद ताहिर मोहम्मद सनोवर सुधीर यादव विपिन महतो उपस्थित थे।