अमीन शंभू सिंह हत्याकांड उद्भेदन को लेकर विशेष टीम का हुआ गठन।

0
171

अमीन शंभू सिंह हत्याकांड उद्भेदन को लेकर विशेष टीम का हुआ गठन।

मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सबलपुर के पास अमीन शंभु सिंह को गोली मारने की घटना में ससमय उद्भेदन हेतु विशेष टीम का किया गया गठन। 14.06.2024 को मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सबलपुर के पास अमीन शंभु सिंह पे०-स्व० भुवनेश्वर सिंह, सा० दक्षिणी माड़र, थाना-मोरकाही, जिला-खगड़िया को गोली मारकर जख्मी किया गया था जिनका ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गई।इस संबंध में मोरकाही थाना कांड सं0-74/24 दिनांक-15.06.2024 धारा-302/34 भा०द०वि० के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, खगड़िया के द्वारा स्वंय घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना का तकनीकी अनुसंधान एवं ससमय उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02, अलौली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें परि०पुलिस उपाधीक्षक अनुपेश कुमार, डी०आई०यु० प्रभारी पु०नि० पल्लव कुमार एवं पु०अ०नि० रंजीत कुमार, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० सिन्दु कुमार एवं मोरकाही थानाध्यक्ष पु०अ०नि० विजय सहनी शामिल हुए। दिशा-निर्देश के अनुसार उक्त दर्ज कांड का अनुसंधान मोरकाही थानाध्यक्ष के द्वारा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here