अलौली में सामाजिक न्याय की दहाड़: तेजस्वी के वादों पर जनता का अटूट विश्वास, राजद ने फूंका चुनावी बिगुल!

0
121

अलौली में सामाजिक न्याय की दहाड़: तेजस्वी के वादों पर जनता का अटूट विश्वास, राजद ने फूंका चुनावी बिगुल!

खगड़िया, 12 मई 2025: अलौली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को राजद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित सामाजिक न्याय परिचर्चा ने सियासी पारा चढ़ा दिया। जनता के बीच तेजस्वी यादव के वादों की गूंज और उनके नेतृत्व में अटूट विश्वास साफ़ दिखाई दिया। मंच पर मौजूद वक्ताओं ने एक स्वर में तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विधायक मो. इजहार आसफी, पूर्व विधायक एज्या यादव, चुल्हाई कामत, युवा राजद प्रदेश महासचिव नीरज सहनी, विधायक रामवृक्ष सदा और राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

तेजस्वी के वादों की गूंज, जनता का जोश:

राजद विधायक मो. इजहार आसफी ने अपने जोशीले भाषण में कहा, “तेजस्वी यादव सिर्फ वादे नहीं करते, बल्कि उन्हें पूरा करके दिखाते हैं।” उन्होंने गैस सिलेंडर 500 रुपये में, गरीब परिवारों को 10 किलो अनाज, महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह और वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन 1500 रुपये करने के वादों को दोहराया। 2020 में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे को भी उन्होंने उपमुख्यमंत्री रहते हुए पूरा किया, यह बात उन्होंने जनता को याद दिलाई।

अपराध और अफसरशाही पर तीखे प्रहार:

पूर्व विधायक एज्या यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध और अफसरशाही पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने पूर्णिया सहित कई जिलों में बलात्कार और हत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “यह सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।” बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना को उन्होंने बर्बरतापूर्ण बताया।

लालू यादव के सामाजिक न्याय के कार्यों की याद दिलाई:

चुल्हाई कामत और नीरज सहनी ने लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय के कार्यों को जनता के सामने रखा। उन्होंने अतिपिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण बढ़ाने और जातीय जनगणना कराने में लालू यादव और तेजस्वी यादव के योगदान को रेखांकित किया।

राजद जिलाध्यक्ष का संकल्प, तेजस्वी को बनाएंगे मुख्यमंत्री:

राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ता तेजस्वी यादव के विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएंगे और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिन-रात एक कर देंगे।

उमड़ी भीड़ ने भरी हुंकार”

परिचर्चा कार्यक्रम में राजद पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, वरिष्ठ नेता हलधर यादव, गजेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरुण सम्राट, स्वछकार श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजा मलिक, कला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित बाबू, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष बालस्वर पासवान, नगर हरिनंदन यादव, राजद नेता सज्जन पासवान, विजय यादव, अनुज कुमार यादव, रविश यादव, पंकज कुमार, पांडव कुमार, तपस्वी यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में अपना अटूट विश्वास जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here