आगामी एवं ईद.उल.फितर (ईद)के मद्देनजर शांति समिति की बैठक और ज्वाइंट ब्रीफिंग  सम्पन्न।

0
161

आगामी  एवं ईद.उल.फितर (ईद) के मद्देनजर शांति समिति की बैठक और ज्वाइंट ब्रीफिंग  सम्पन्न।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी एवं ईद.उल.फितर (ईद) के मद्देनजर शांति समिति की बैठक और ज्वाइंट ब्रीफिंग का आयोजन किया गया।


खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: जिलाधिकारी अमित कुमार पाण्डे एवं पुलिस अधीक्षक  चंदन कुमार कुशवाहा की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी ईद.उल.फितर 2024 को लेकर शांति समिति और संयुक्त ब्रीफिंग की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। ईद.उल.फितर (ईद) को शांतिपूर्ण, विधि.व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने हेतु आवश्यक यथोचित दिशा निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर संवेदनशील स्थानों पर विशेषकर हिन्दू-मुस्लिम मिश्रित आबादी वाले स्थानों के मस्जिदों में नमाज अदा करते समय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया, गोगरी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खगड़िया/गोगरी को अपने.अपने चिहिन्त स्थानों पर विधि.व्यवस्था को बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल एवं लाठी बल की प्रतिनियुक्ति दिनांक 10.04.2024 के प्रातः 8ः00 बजे से लेकर दिनांक 12.04.2024 तक की गयी है। किसी भी अप्रिय घटना घटित होने पर संबंधित थाना, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जिला मुख्यालय को सूचित करेंगें।

पुलिस बल की उपस्थिति एवं दण्डाधिकारी को शांति व्यवस्था बनाये रखने और अमन चैन कायम रखने हेतु अपने कर्त्तव्य पर सजग रहेंगें।

शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू एवं मुस्लिम समुदाय के लोग मिलजुलकर शांतिपूर्ण में सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व को मनाते हैं।

इस बैठक मे अपर समाहर्ता खगड़िया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खगड़िया, भूमि सुधार उपसमाहर्ता खगड़िया, सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी खगड़िया, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं शांति समिति के सदस्यगण के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here