आगामी विधानसभा चुनाव में खगड़िया के चारों विधानसभा सीट पर महागठबंधन की होगी जीत : मनोहर कु.यादव

0
298

आगामी विधानसभा चुनाव में खगड़िया के चारों विधानसभा सीट पर महागठबंधन की होगी जीत : मनोहर कु.यादव


पूर्व एम एल सी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के अध्यक्षता में राष्ट्रीय जनता दल खगड़िया विधानसभा का कार्यकर्ता आभार सम्मेलन सह समीक्षा बैठक एन एच 31 कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में की गई।
कार्यकर्ता आभार सम्मेलन सह समीक्षा बैठक राष्ट्रीय जनता दल के मुख्या अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर और विशिष्ट अतिथि कोशी स्नातक के पूर्व एम एल सी प्रत्याशी सह युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेश कुमार यादव थे।
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महबूब अली कैसर ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सहृदयता और सहिष्णुता के साक्षात हस्ताक्षर, मजबूत शख्सियत, दमदार नेतृत्व एवं दृढ़ व्यक्तित्व के धनी, देश-विदेश में बिहार का नाम रोशन करने वाले संघर्ष के जीवंत प्रतिमूर्त, सर्वजन बहुजन के सच्चे हमदर्द, धर्मनिरपेक्षता भाईचारा व बंधुत्व के प्रखर पैरोकार, सामाजिक एकता और समरसता के महायोद्धा, सामाजिक न्याय के प्रणेता तथा जन-जन के महबूब हैं हमलोगों का मुख्य मकसद उनके विचारों को बिहार के एक – एक व्यक्ति तक पहुँचाना है।
राष्ट्रीय जनता दल का जनाधार लगातार बढ़ रहा है इसबार के लोकसभा चुनाव में राजद का वोट परसेंट सबसे ज्यादा रहा है। महागठबंधन की सरकार में मात्र सत्रह महीने नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पाँच लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किये। स्वास्थ्य विभाग में बिहार के आमजन के लिए मिशन सिक्सटी चलाकर बिहार के अस्पताल का कायाकल्प किये अन्य विभाग में भी ऐतिहासिक विकास किये जो कि बिहार में सत्रह साल में एनडीए की डबल इंजन की सरकार नहीं कर सकी।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 2020 के चुनाव में जो वादा किये उसे उपमुख्यमंत्री बनते मात्र सत्रह महीने में पूरा करने का काम किये।
युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीतेश कुमार यादव ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार में दस लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कर रहे थे तो नीतीश कुमार बोल रहे थे बाप के यहाँ से पैसा लायेगा।तेजस्वी प्रसाद यादव ने महागठबंधन की सरकार बनते ही मात्र सत्रह महीने में पाँच लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किये।
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि खगड़िया विधानसभा का कार्यकर्ता आभार सम्मेलन सह समीक्षा बैठक पूर्ण रूप से सफल रहा इसके लिए मैं खगड़िया विधानसभा के सभी राजद के नेता एवं कार्यकर्ता का दिल से आभार प्रकट करता हूँ। खगड़िया जिला में राष्ट्रीय जनता दल मजबूत है बूथ स्तर तक कमिटी बनी हुई है इसबार के विधानसभा चुनाव में खगड़िया के चारों विधानसभा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार की जीत होगी। महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री रहते जो विकास का ऐतिहासिक काम किये हैं इससे बिहार के छात्र,युवाओं और आमजन का राजद के प्रति विश्वास बढ़ा है इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की गद्दी पर तेजस्वी प्रसाद यादव बैठेंगे और बिहार का विकास करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, जिला प्रधानमहासचिव नंदलाला मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राम,कुमारी बेबीरानी,जिला प्रवक्ता अजीत सरकार चंद्रशेखर कुमार, जिला महासचिव पप्पू यादव,चंदन सिंह, सचिव जयनारायण रजक, लड्डू रजक, शकलदीप यादव, रामनारायण राम, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजय मांझी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश मंडल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती, स्वच्छकार श्रमिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा मलिक जिला कार्यकारणी सदस्य मीरा सिंह, प्रभा देवी,रूबी सिंह, कार्यकारी नगर अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोहित कुमार,जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, युवा नेता रविश कुमार, छात्र राजद नेता अमृतराज, राजा कुमार,प्रिंस कुमार सहित सैकड़ों राजद नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here