आज मनोज कुमार (शिक्षक नेता) जिला शिक्षा पदाधिकरी से मिल दिए नववर्ष की शुभकामना।
खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: नव वर्ष के अवसर पर आज जिला प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट, खगड़िया के अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण मोहन ठाकुर को नव वर्ष की बधाई दिये।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रुस्तम अली, सचिव गीता गुप्ता , संयुक्त सचिव आशुतोष कुमार ,राज परिषद सदस्य प्रभाकर ठाकुर प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार पासवान उपस्थित हुए। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा परंपरा अनुसार एक ग्रीटिंग भी जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेंट किया गया। संघ की ओर से बुके, डायरी, कलम से जिला शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित भी किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी संघ के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए नए वर्ष में और भी अच्छा करने का विचार व्यक्त किये।