आरपीएफ खगड़िया द्वारा खगड़िया स्टेशन पर  चलाया गया भीड़ नियंत्रण एवं जन जागरूकता अभियान

0
269

आरपीएफ खगड़िया द्वारा खगड़िया स्टेशन पर  चलाया गया भीड़ नियंत्रण एवं जन जागरूकता अभियान।


खगड़िया संसारपुर मैदान में आयोजित पुराण कथा का आज अंतिम दिन था इस वजह से हजारों हजार की संख्या में महिलाओं की भीड़ खगड़िया स्टेशन पर गाड़ी पकड़ने हेतु एकत्रित हो गए थे ।

भीड़ नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के अधिकारी निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम साथ उपनिरीक्षक निक्की कुमारी , उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान आरक्षी विक्रम कुमार आजाद , प्रधान आरक्षी सुभाष कुमार साहू प्रधान आरक्षी चुनचुन यादव आरक्षी सुमन कुमार ने बहुत ही तत्परता और सजगता से भीड़ को गाड़ियों में चढ़ने में मदद किया तथा

इस दौरान निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम द्वारा लगातार प्लेटफार्म पर महिलाओं एवम उपलब्ध यात्रियों को जागरूक करने में लगे थे कि वह प्लेटफार्म से नीचे उतर कर रेल लाइन के तरफ ना जाए रेल पटरी पर खड़ा ना हो, प्लेटफार्म बदलने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल करें आदी। सभी अधिकारियों एवं जवानों की तत्परता से आज का भीड़ को पूर्ण नियंत्रण करने में सफल रहा । इस दौरान कोई भी घटना दुर्घटना नही हुई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here