“आरपीएफ 40 वां स्थापना दिवस” हुआ संपन्न। पहुंचे कई गणमान्य लोग।
खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम के नेतृत्व में आयोजित “आरपीएफ 40 वां स्थापना दिवस” शुक्रवार को बैरक प्रांगण में केक काटकर मनाया गया।
कार्यकर्म में मौजुद स्काउट गाइड बच्चों द्वारा गाजे बाजे के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यकर्म में सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ बरौनी, पुलिस उपाधीक्षक रेल बरौनी ,पुलिस निरीक्षक रेल बरौनी, पुलिस निरीक्षक शहर थाना अध्यक्ष रेल थाना, पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष रेल थाना मानसी, निरीक्षक प्रभारी आरपीएफ बरौनी, नगर थाना अध्यक्ष ,सर्किल पुलिस, निरीक्षक, थाना अध्यक्ष चित्रगुप्त नगर, थाना अध्यक्ष मानसी ,थाना अध्यक्ष मुफ्फसिल ,महिला थाना अध्यक्ष ,नगर सभापति , डॉक्टर , समाजसेवी आम जनता उपस्थित रहे।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर , राजेश सिन्हा ,सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष चंद्र जोशी ,अब्दुल गनी ,बचपन प्ले के डायरेक्टर प्रद्युमन सिंह ,राजद नेता प्रकाश राम
,डॉक्टर जैनेंद्र नहर, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।