ओम प्रकाश या०,लड्डू बने राजद जिला महासचिव तो संजय को मिली सचिव की जिम्मेदारी

0
414

ओम प्रकाश या०,लड्डू बने राजद जिला महासचिव तो संजय को मिली सचिव की जिम्मेदारी


खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी एवं राजद के सभी प्रकोष्ठ का बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी धनिकलाल मुखिया एवं अलौली राजद विधायक रामवृक्ष सदा मौजूद थे।

 बैठक के दौरान राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने ओमप्रकाश यादव ,लड्डू रजक को जिला महासचिव और संजय कुमार सुमन को जिला सचिव के पद पर मनोनीत करते हुए प्रमाण पत्र दिया।

 बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह संगठन प्रभारी धनिकलाल मुखिया ने कहा कि आगामी 19 अक्टूबर को नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर की जा रही है। बैठक के दौरान ही प्रदेश कार्यालय से सूचना मिली कि तत्काल 19 अक्टूबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।जल्द ही खगड़िया के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का तिथि का घोषणा किया जायेगा।

 बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि खगड़िया में राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में राजद मजबूत और ऊर्जावान साथी को जिला कार्यकारिणी एवं प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनित किये हैं। सभी साथी राजद को खगड़िया में मजबूती प्रदान करने के लिए अपने -अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं साथ ही साथ सामाजिक न्याय के नेता गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारों को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता के माध्यम से आमलोगों को बताने का काम कर रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हमेशा से समाज के दबे कुचले शोषित पीड़ित के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब संघर्ष के बल पर बिहार के मुख्यमंत्री बने तो इन लोगों के बीच जाकर कहते थे मछली पकड़ने वालों, तार पर चढ़ने वालों ,सुअर चडाने वालों पढ़ना लिखना सिखों तभी तुम आगे बढ़ोगे और अपना अधिकार लड़के लोगे।उन्होंने अपने प्रयास से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समाज के प्रथम पंक्ति में बैठाने का काम किये।

राजद विधायक रामवृक्ष सदा ने कहा कि आज का बैठक महत्वपूर्ण बैठक है। तत्काल कार्यक्रम स्थगित हुआ है जल्द ही खगड़िया में कार्यक्रम होगी आप लोग अभी से विधनसभा चुनाव के लिए सजग रहें। पंचायत कमिटी एवं बूथ कमिटी के साथी अपने अपने क्षेत्र में लोगों को गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव के द्वारा दलित, पिछड़ा,अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के विकास के लिए जो काम किये हैं उनको लोगों को बताने का काम करें और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा जो बिहार के युवाओं के लिए काम किये हैं उन्हें बतायें कि तेजस्वी प्रसाद यादव ही बिहार का विकास कर सकते हैं इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार को जितायें।

                    पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा कार्यक्रम की तैयारी हो चुकी है लेकिन बैठक के दौरान प्रदेश नेतृत्व से सूचना प्राप्त हुई कि तत्काल कार्यक्रम स्थगित हो गया है जल्द ही कार्यक्रम का तिथि की घोषणा की जायेगी। कार्यक्रम की तैयारी और बेहतर ढंग से की जायेगी। हमलोग बूथ स्तर तक कार्यक्रम की तैयारी कर चुके थे। अब हमलोग राजद के सभी साथी कार्यक्रम के तैयारी के साथ -साथ गाँव-गाँव जाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करेगें साथ ही साथ सत्रह महीने के सेवाकाल में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने पाँच लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किये, साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाये,पूरे भारत में बिहार ही एक ऐसा राज्य है जहाँ तेजस्वी प्रसाद यादव ने जातीय जनगणना करवाकर 62 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किये हैं इसलिए तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने काम करें तभी बिहार का समुचित विकास होगा।

                      बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अबु मोहम्मद उर्फ गद्दर सेठ, राजद के वरिष्ठ नेता महेश्वरी यादव,गजेंद्र सिहं यादव,पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,कैलाशचंद्र यादव,कुमारी बेबी रानी, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिला महासचिव पप्पू सुमन,निभा भारती, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार,पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज सहित सैकड़ों नेता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here