कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मना जन्मदिन मंडल अध्यक्षों की मौजूदगी में।

0
156

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का मना जन्मदिन मंडल अध्यक्षों की मौजूदगी में।



बेगूसराय: जिला काँग्रेस कमिटी के तत्वावधान में एक महती बैठक काँग्रेस भवन में माननीय जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस बैठक में सभी पैंतीस जिला परिषद क्षेत्र में मंडल अध्यक्षों के नियुक्ति की घोषणा की गई।

इस बैठक को सम्बोधित करते हुए  सारजन ने कहा कि आज देश में मोदी सरकार के द्वारा अराजकता का माहौल पैदा कर दिया गया। मणिपुर लगभग तीन महीने से जल रहा है।प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार से लेकर विदेश में जाकर अपना चेहरा चमका रहें हैं।

मणिपुर की भाजपा सरकार अपने कर्तव्यों पर पर्दा डालकर जातीय उन्माद में राज्य को धकिया दिया।सुंदर शांत प्रकृति की गोद में बसा पुरवोत्तर का राज्य धू-धू कर जल रहा है।तथा परिधान और प्रचार मंत्री एनडीए की बैठक में अपना सिर रखकर जुमले गढ़ रहें हैं।

सभी मंडल अध्यक्षो से आज अपील करता हूँ कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध तथा अपने सर्वमान्य नेता राहुल गाँधी जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे साहब,तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जे हाथों को मजबूत करने के लिए आप इस डपोरशंखी सरकार के विरुद्ध तन मन से समर्पित होकर जनता के बीच जाएं।

कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी का जमन्दिन मनाया गया।तथा केक काटकर उनके लंबे जीवन की कामना की गई।

बैठक के उपरांत मंडल अध्यक्ष संजय पासवान,मो.यूनुस,संजय राय, रामरत साहनी,अशोक कुमार,नवीन कुमार,अनिल कुमार,मो.उज्जमा,मो.नवाब उद्दीन, रामकृत साहनी सहित सभी पैंतीस अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

बैठक में वरिष्ठ नेता रामविलास सिंह,लखन पासवान,महेश सिंह, सुबोद कुमार,मिथिलेश झा,शांति देवी,सुखदेव साह,रामस्वार्थ साह,डॉ सुरेंद्र सिंह,जिला प्रवक्ता द्वय रणजीत कुमार मुखिया जी एवम विक्रम कुमार सहित दर्जनों काँग्रेसी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here