कार्रवाई: शराब मामले में अंतिम अभियुक्त गिरफ्तार, नशे में युवक धराया, हत्या के प्रयास का आरोपी चढ़ा हत्थे।
खगड़िया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। एक ओर जहां वर्ष 2022 शराब जब्ती और पुलिस हिरासत से भागने के मामले में फरार चल रहे अंतिम अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को नशे की हालत में पकड़ा गया है। इसके अतिरिक्त, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित एक प्राथमिक अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता पाई है।
पुराने शराब कांड का अंतिम अभियुक्त गिरफ्तार:
खगड़िया थाना कांड संख्या 635/22, दिनांक 2/7/22, धारा 224 भादवी एवं 45/37 बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामले में फरार चल रहे अंतिम नामजद अभियुक्त राकेश कुमार, पिता नरेश यादव, ग्राम सैदपुर, थाना मानसी, जिला खगड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही यह मामला अब निष्पादित माना जा रहा है।
नशे की हालत में युवक गिरफ्तार:
एक अन्य कार्रवाई में, नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान रामविलास महतो के पुत्र अभिमन्यु कुमार, ग्राम दान नगर, थाना नगर, जिला खगड़िया को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा नशे की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वहीं पसराहा थाना कांड संख्या 71/25, दिनांक 1/4/25, धारा 126(2)/115(2)/324(4)/303(2)/109/329(3,) 3(5 )बीएनएस तथा 27 आर्म्स एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त रवीश कुमार, पिता कपिल देव प्रसाद यादव, ग्राम बलुआही, थाना नगर, जिला खगड़िया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। खगड़िया पुलिस की इन कार्रवाई से आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है और यह कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।