बिहार कृषि बजट 7 सौ करोड़ का जिसमे 4 सौ करोड़ सरकार इन पुट सब्सिडी मे जाता है जो किसानो को नही कृषि विभाग के अधिकारी के जेब में चला जा रहा है
यह बात किसान नेता धीरेन्द्र सिंह टुडू कैमुर जिला मुख्यालय पर सयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान महा पंचायत धरना को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि बिहार के किसानो बिहार के विकास जी डी पी मे 18 % योगदान होने के बाबजूद सिचाई के लिए तरस रहा है जब की नल कूप 70% बंद है, बिहार के किसानो को सरकारी मंडी नही होने से सरकार किसानो को बिचोलियों के हवाले कर दिया है l
किसान नेता टुड्डू ने पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह और राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत से बिहार में बंद कृषि उद्योग, कृषि मंडी, भूमि अधिग्रहण को लेकर बड़े आंदोलन करने की अपील की l
कैमुर मे किसान महा पंचायत को राकेश टिकैत , पूर्व कृषि मंत्री सह विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व मंत्री अखलाक अहमद, संयुक्त किसान मोर्चा के राज्य संयोजक दिनेश जी ने भी संबोधित किया।
