खगड़िया जिला के ग्राम इस्लामपुर में मनाया गया शहीदे ए आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का शहादत दिवस।

0
157

खगरिया जिला अंतर्गत ग्राम इस्लामपुर वार्ड नंबर 5 में भाकपा माले एवं असंगठित निर्माण मजदूर यूनियन खगड़िया के बैनर तले शहीद-ए-आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का 92 वी शहादत दिवस भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड सुनील कुमार के अध्यक्षता में मनाया।

सर्वप्रथम भाकपा माले के कॉमरेड धर्मेंद्र कुमार ने शहीदे आजम भगत सिंह एवं राजगुरु सुखदेव के प्रति सभी व्यक्तियों ने 2 मिनट के मौन धारण करते हुए श्री कुमार ने बताया कि 1931 में ब्रिटिश शासकों के द्वारा शहिदे ए आजम भगत सिंह एवं राजगुरु सुखदेव के निर्धारित फांसी के सजा 24 मार्च 1931 को निर्धारित था लेकिन अंग्रेजों ने 1 दिन पहले ही 23-03- 1931 को ही फांसी की सजा दे दिया था श्री कुमार ने बताया कि भगत सिंह लेलिन के भ्रुण रूप थे, वह भारत में संपूर्ण आजादी का सपना देखे थे जो कि आज भी अधूरी है तथाकथित आजादी का 75 वर्ष हो चुका है लेकिन आज भी अमीरी गरीबी की खाई हद से ज्यादा बढ़ा हुआ है आज भी 20 करोड़ से अधिक लोग एक वक्त खाते हैं और एक वक्त भूखे सो जाते हैं बेरोजगारी महंगाई किसानों मजदूरों की आत्महत्या शोषण दमन आज भी निरंतर जारी है और यह सब तभी खत्म हो सकता है जब भगत सिंह के अधूरे सपनों को हम लोग पूरा करेंगें। इस शहादत दिवस पर भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड सुनील कुमार ने कहा कि भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हमें देशव्यापी मजदूर किसान बुद्धिजीवी छात्र नौजवानों के साथ मिलकर व्यापक पैमाने पर संघर्ष करना होगा तभी सही मायने में हम संपूर्ण रूप से भगत सिंह एवं राजगुरु सुखदेव के सपनों को पूरा कर पाएंगे वहीं सीमा कुमारी , रितु देवी मूंगा देगी ,मीना कुमारी, पंकज पासवान, अशोक पासवान ,रणधीर कुमार ,साहिल कुमार ,सुशीला देवी ,गौरी देवी पार्वती देवी रुचि कुमारी इत्यादि लोगों ने अपने अपने बातको रखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here