खगड़िया में राजद का शक्ति प्रदर्शन: सामाजिक न्याय परिचर्चा में उमड़ी भीड़, तेजस्वी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

0
678

खगड़िया में राजद का शक्ति प्रदर्शन: सामाजिक न्याय परिचर्चा में उमड़ी भीड़, तेजस्वी के नेतृत्व पर जताया भरोसा

खगड़िया शहर के एम जी मार्ग स्थित के एन क्लब में रविवार को राजद ने एक विशाल सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी और राजद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भारी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री रामलखन राम रमण, विधायक मो. इजहार आसफी, चुल्हाई कामत, चंद्रमोहन पाल, नीरज सहनी और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मानसी प्रखंड अध्यक्ष वरुण यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संचालन खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कार्यकाल की जमकर सराहना की। पूर्व मंत्री रामलखन राम रमण ने कहा कि “तेजस्वी जी ने जो कहा, वो किया। उन्होंने 5 लाख युवाओं को नौकरी दी, साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया और विभिन्न विभागों में साढ़े तीन लाख सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया शुरू की।” विधायक मो. इजहार आसफी ने कहा कि “बिहार की जनता समझ चुकी है कि तेजस्वी यादव ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो सभी वर्गों के लिए काम करते हैं।”

चूल्हाई कामत, चंद्रमोहन पाल और नीरज सहनी ने तेजस्वी यादव द्वारा किए गए वादों को दोहराया, जिसमें गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये करना, गरीब परिवारों को 10 किलो अनाज देना, महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देना और वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन को 1500 रुपये करना शामिल है।

पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “इस तपती धूप और भीषण गर्मी में भी आप सभी की उपस्थिति यह दर्शाती है कि आप सभी लालू प्रसाद यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और तेजस्वी यादव के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कार्यक्रम में राजद प्रदेश महासचिव नरेश सहनी, पंचायतीराज प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष नरेश बादल, प्रमोद यादव, प्रकाश राम, कुमारी बेबीरानी, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, जिला महासचिव मानसी नगर पंचायत उपमुख्य पार्षद पप्पू सुमन, पप्पू यादव, विद्यानंद यादव, तेजनारायण यादव, सकलदीप यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह, युवा प्रदेश महासचिव नीरज यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजय कुमार मांझी, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुजय यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, दलित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शशि पासवान, राजद के वरिष्ठ नेता मो. जुल्फिकार अली, मिथलेश यादव, प्रभा देवी, रूबी सिंह, अंकित बाबू, मनोज पासवान, मो. नसीम उर्फ लंबू, रोहित साव, रणवीर सहनी, अमृतराज, ऋषि पासवान, आमिर खान, निखिल कुमार, राजा कुमार, विक्रांत कुमार, अभिजीत सिंह सहित सैकड़ों राजद नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम ने खगड़िया में राजद की मजबूत पकड़ को प्रदर्शित किया और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here