खगड़िया में राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा की तैयारी जोरों पर, 11 मई को होगा कार्यक्रम

0
105

खगड़िया में राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा की तैयारी जोरों पर, 11 मई को होगा कार्यक्रम
खगड़िया: कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल के सभागार मे बुधवार, 7 मई 2025 को, खगड़िया विधानसभा में 11 मई 2025 को होने वाली सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यक्रम के संचालन समिति के सभी नेताओं ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बताया कि यह परिचर्चा खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के एम. जी मार्ग स्थित के एन क्लब में दिन के 11:00 बजे से आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजद नेताओं को प्रशिक्षित करना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधानसभा अंतर्गत आने वाले प्रत्येक प्रखंड के अध्यक्ष इस कार्यक्रम का संचालन करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संचालन समिति के संयोजक के रूप में जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव और खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया को चुना गया है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामलषण राम, विधायक मो० इजहार आसफी, पूर्व विधायक एज्या यादव, चुल्हाई कामत, चंद्रमोहन पाल और नीरज सहनी जैसे वरिष्ठ नेता वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
बैठक में राजद प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, मानसी नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव और कई अन्य महत्वपूर्ण नेता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here