गौरव कुमार बने राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश महामंत्री (बिहार)

0
150

गौरव कुमार बने राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश महामंत्री (बिहार)

पटना, बिहार: धार्मिक मूल्यों, राष्ट्रधर्म और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित गौरव कुमार को राष्ट्रीय सनातन सेना भारत का प्रदेश महामंत्री (बिहार) नियुक्त किया गया है। राजधानी पटना में आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर संगठन के शीर्ष पदाधिकारी और पूज्य संतजन उपस्थित रहे, जिन्होंने गौरव कुमार को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह नियुक्ति न केवल गौरव कुमार के गृह जिले खगड़िया, बल्कि संपूर्ण बिहार के लिए गौरव का विषय बन गई है। एक युवा समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बना चुके गौरव कुमार वर्षों से सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक कल्याण और युवाओं को धर्म से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अपनी नियुक्ति पर गौरव कुमार ने कहा, “यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि सनातन धर्म, राष्ट्र और समाज सेवा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मैं तन, मन और धन से इस पुनीत कार्य में समर्पित रहूंगा।” उनके इस वक्तव्य से उनकी प्रतिबद्धता और सेवाभाव स्पष्ट परिलक्षित होता है।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अजय नाथ, राजेंद्र प्रसाद भारती, प्रवक्ता प्रमोद प्रकाश मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में गौरव कुमार की ऊर्जा, संस्कार और कर्मठता की सराहना करते हुए कहा कि आज सनातन संगठन को ऐसे ही युवाओं की सख्त जरूरत है।

पेशे से “न्यू गोपाल ज्वेलर्स” के प्रोप्राइटर गौरव कुमार अपने व्यवसाय के साथ-साथ समाजसेवा को भी उतनी ही प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कोविड काल के दौरान चलाए गए राहत अभियानों से लेकर विभिन्न धर्म रक्षा मंचों तक में अग्रणी भूमिका निभाई है। खगड़िया जिले के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण पल है कि उनका एक युवा प्रदेश स्तर पर सनातन संस्कृति का प्रतिनिधित्व करेगा। उनकी नियुक्ति से उनके समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here