छठ पूर्व 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त ब्रीफिंग एवं जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

0
124

छठ पूर्व 2024 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त ब्रीफिंग एवं जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक

छठ पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग समाहरणालय मुख्य सभाकक्ष में आहूत की गई।

बैठक में सभी दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को छठ घाटों एवं आयोजन स्थल पर विशेष रूप से नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया, नदी घाटों की निगरानी, बेरीकेटिंग तथा गोताखोंरों की व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

छठ घाटों के आने -जाने वालों रास्तों पर विशेष नजर एवं सत्तर्कता रखने हेतु आदेश दिया गया। सिविल सर्जन, खगड़िया को छठ घाटों एवं आयोजन स्थलों पर चिकित्सा शिविर, चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, एम्बूलेंस की उपलब्धता तथा चिकित्सा शिविर की स्थापना करने हेतु आदेशित किया गया।

खतरनाक घाटों पर बांस-बल्ला में लाल झंडा या लाल कपड़े में घेरकर उसे चिहिन्त किया जाय एवं सूचना-पट्ट भी लगाया जाय, ताकि इन खतरनाक घाटों पर छठ व्रर्ती पुजा-अर्चना न कर सकें तथा उन्हें समझाकर सुरक्षित घाटों पर भेजा जाय। बैठक में पुलिस अधीक्षक, चन्दन कुमार कुशवाहा, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सदर, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी ,पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here