जिला संगठन विस्तार हेतु “नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन” खगड़िया की बैठक सम्पन्न।
जन वार्ता टाईम्स/खगड़िया : रविवार को खगड़िया के चित्रगुप्त नगर स्थित माधुरी भवन में “नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन” खगड़िया के बैनर तले जिला संगठन विस्तार हेतु बैठक बिहार प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकूर वं बिहार प्रदेश सचिव राजेश सिन्हा जी के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
जिसमें निम्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया । बैठक में कमिटी विस्तार पर चर्चा की गई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला संयोजक के रूप में विजय कुमार और सह संयोजक के रूप में प्रवीण कु. प्रियांशु को नामित करते हुए सदस्यों को अधिकाधिक संख्या में शामिल करा कर विभिन्न पदों के लिए चुनाव करा लिया जाए।
ताकि एक कमिटी बना लिया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से जिला संरक्षक अशोक कुमार एवं राजेश कुमार मोदी को मनोनीत किया गया ।
अगली बैठक आगामी – 16.10.2024 दिन बुधवार को किया जाएगा। तब तक सदस्यों की संख्या बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मंत्रणा का दौर जारी रहेगा।
मौके पर राजेश सिन्हा (प्रदेश सचिव), अबोध ठाकुर( प्रदेश अध्यक्ष), अशोक कुमार, राजेश कुमार, विजय कुमार , प्रवीण कुमार प्रियांशु, आनंद राज, देव कुमार, सुभम चौहान, दिपक पंडित, अभिनाश भास्कर, चंदन बादशाह, गौरव सिन्हा, विक्रम शर्मा सहित अन्य पत्रकार साथी मौजुद थे।