जिले में 7 जगह जल्द शुरू होगा आर ओ प्लांट निर्माण कार्य।
खगड़िया: सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के प्रयासों से सात स्थानों पर लगेगा आर ओ प्लांट। मिल रही जानकारी अनुसार अब जल्द ही खगड़िया जिले के समाहरणालय परिसर खगड़िया, कचहरी परिसर खगड़िया, अनुमंडल परिसर गोगरी, अनुमंडल अस्पताल परिसर गोगरी, ग्राम कचहरी परिसर महेशखुंट, एम एस कॉलेज सोनिहार(अलौली) पर आर ओ प्लांट के अधिष्ठापन का कार्य जल्द शुरू हो जायेगा।