तेजस्वी यादव का खगड़िया में भव्य स्वागत, सामाजिक न्याय परिचर्चा की तैयारियों का लिया जायजा
खगड़िया, 9 मई 2025: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का पूर्णिया से पटना जाने के क्रम में खगड़िया में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राजद कार्यालय के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी और राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का अभिनंदन किया।
मनोहर कुमार यादव ने तेजस्वी यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राजद कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता के स्वागत में पूरे उत्साह के साथ नारे लगाते हुए NH-31 पर झंडे लेकर खड़े थे।
तेजस्वी यादव ने जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव से खगड़िया में पार्टी संगठन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने 11 मई से 14 मई तक होने वाली सामाजिक न्याय परिचर्चा की तैयारियों के बारे में भी पूछा। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जाना चाहिए।
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने उन्हें बताया कि सामाजिक न्याय परिचर्चा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा स्तर पर संचालन समितियों का गठन किया गया है।
तेजस्वी यादव के स्वागत में जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय यादव, जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर कुमार, राजद नेता रोहित साह, मनोज पासवान, मो. नसीम, रणवीर सहनी, आमिर खान, अजीत तिवारी, लालो यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, गौरव कुमार, करण कुमार सहित अन्य सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।