खगड़िया: जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा अलौली प्रखण्ड जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर अमरेन्द्र सिंह को मनोनीत किये जाने पर बुधवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया और बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने उनका स्वागत करते हुए उम्मीद जताया कि अमरेन्द्र सिंह पार्टी के समर्पित साथी रहे हैं।इनके नेतृत्व में अलौली प्रखण्ड में जदयू संगठन काफी धारदार व मजबूत होगी।उन्होंने एक सप्ताह के अंदर प्रखण्ड कमिटी का विस्तार करने का निर्देश नव मनोनीत अलौली प्रखण्ड अध्यक्ष को दिया।
बबलू कुमार मंडल ने कहा कि संगठन में सभी जाति व धर्म के साथियों को जगह मिलनी चाहिए। ताकि महात्मा ज्योतिवा फूले, बाबा साहब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर,पेरियार साहब , डॉ0 लोहिया, जेपी एवं जन नायक कर्पूरी ठाकुर सरीखे के महापुरुषों के पदचिन्हों पर चल कर बिहार और देश के लिए काम करने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के हाथों को मजबूती मिल सके।
नव मनोनीत अलौली प्रखण्ड अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह ने जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल तथा प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन्होंने हमें जो जिम्मेवारी दिये हैं उस जिम्मेवारी को ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निभाते हुए पार्टी संगठन की मजबूती के लिए अपना तन मन धन सब कुछ अर्पण कर देंगे।बहुत जल्द ही प्रखण्ड कमिटी का विस्तार करेंगे जिसमें महिला सहित सभी वर्गों को सम्मान दिया जाएगा।
नव मनोनीत अलौली प्रखण्ड अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,राजकुमार फोगला,नीलम वर्मा ,चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी,वीणा पासवान , किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय मंडल, संदीप केडिया, जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल,अनुज शर्मा, लोहा सिंह मुखिया, मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह,जदयू नगर परिषद् अध्यक्ष जीतेन्द्र पटेल,डब्लू पासवान,अंगद कुमार, मोहम्मद जमरूल साह,रविन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, दिलीप कुमार पोद्दार, ललन कुमार, मो0उमर अली,पंसस अमृता सिंह कुशवाहा, ललिता देवी, उषा देवी, दिलीप कुमार सिंह, भोला यादव,वकिल सिंह, जवाहर सिंह, राजीव कुमार सिंह, मुन्ना सिंह, सचिन सिंह, उमेश यादव, पन्ना लाल सदा,मोहन कुमार सिंह, सागर सिंह एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के साथी शामिल थे।दूसरी तरफ अलौली प्रखण्ड जदयू के नव मनोनीत अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह को जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।
