पटना में बिहार के रसोईया का विशाल प्रदर्शन 31 अक्टूबर 2023

0
206

 

पटना में बिहार के रसोईया का विशाल प्रदर्शन 31 अक्टूबर 2023



खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स(रसोइया)यूनियन के खगड़िया,मानसी,चौथम और गोगरी की संयुक्त बैठक आगामी 31 अक्टूबर 023 को पटना में मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष आहुत विशाल प्रदर्शन को सफल करने के लिए संगठन के जिला सचिव नीतू देवी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक को संबोधित करते संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि स्कूली रसोईया समाज की सबसे बेबस और लाचार महिलाएं होती है,तभी तो इस भारी मंहगाई में भी महज 1650 रुपए प्रति माह पर वो भी साल के सिर्फ 10 महीने के मानदेय पर काम करने के लिए मजबूर है।वे स्कूलों में हाड़तोड़ मेहनत कर बच्चों के दोपहर का भोजन परोसती है मगर बदले में सरकार खुद उसके बच्चे के खातिर उसे महज 1650 रुपया मानदेय देती है।उन्होंने कहा इतने कम मानदेय से स्कूलों में बच्चों का पेट भरने बाली रसोइए के बच्चे ही आज इस महंगाई में भूखे मरने को मजबूर है।केन्द्र की मोदी सरकार इस योजना का नाम मध्याह्न भोजन योजना से बदल कर प्रधानमंत्री भोजन योजना कर दिया,मगर इस मद में आवंटन काफी कम कर दिया।ऐसे में इन रसोईए के मानदेय वृद्धि नहीं करने की केन्द्र सरकार की नीति स्पष्ट हो जाती है।वहीं बिहार की नीतीश सरकार भी इस वेवस और लाचार रसोइए के प्रति संवेदनशील नहीं है।उन्होंने कहा देश में केरला,हरियाणा,कर्नाटक, गोवा,पांडिचेरी और मध्यप्रदेश सहीत कई राज्य सरकारें हैं,जो रसोइए को 3500 रुपए प्रति माह से लेकर 9000 रुपए प्रति माह तक मानदेय देती है,जिसका बड़ा हिस्सा वहां की राज्य सरकार खुद वहन करती है।हमारा संगठन लगातार इनके मानदेय में तत्काल वृद्धि कर कम से कम केरला सरकार के तर्ज पर 10000 रुपए प्रति माह करने, विशेसावकास,मातृत्व अवकाश,आकस्मिक अवकाश,स्वास्थ्य बीमा करने,रिटायर होने या रसोइया की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को कम देने, साल में एक जोड़ा ड्रेस,भोजन के आलावे दूसरे किसी भी काम लेने खास कर झाड़ू लगाने और शौचालय साफ कराने पर रोक और आकस्मिक निधन होने पर आश्रितों को मिलने बाली पारिवारिक सहायतार्थ राशि देने में लेट लतीफी को रोकने की मांग करती रही है। यूनियन की जिला सचिव नीतू देवी ने कहा कि पिछले अप्रैल महीने में हमलोगों ने इन्हीं सवालों पर लगातार तीन दिनों तक बिहार विधान सभा का घेराव किया।सरकार से वार्ता भी हुई,सरकार ने मानदेय वृद्धि का आश्वासन भी दिया मगर अमल नहीं किया।ऐसी स्थिति में हमलोग 2024 के आम चुनाव से पहले केन्द्र एवं बिहार सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने की योजना बना रहे हैं।नीतू देवी ने कहा कि आगामी 31 अक्टूबर 023 को रसोइया तत्काल दस हजार रुपए प्रति माह मानदेय करने,मध्यान भोजन से एनजीओ को तुरन्त हटा कर उसके प्रबंधन की जिम्मेवारी खुद रसोइया के हाथ में देने,अकारण रसोइया को प्रताड़ित करने या हटाने पर रोक एवं रसोइया को हर हाल में माह के प्रथम सप्ताह में मानदेय भुगतान को लेकर पटना में मुख्यमंत्री के समक्ष विशाल प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा यदि 31 अक्टूबर 023 को बिहार सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेगी,तो मजबूरन रसोइया को पूरे बिहार में आगामी 30 नवम्बर 023 से हड़ताल में जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। फिलहाल आगामी 31 अक्टूबर 023 के पटना प्रदर्शन के मद्देनजर 30 और 31 अक्टूबर को रसोइया सांकेतिक हड़ताल पर रह कर 30 अक्टूबर 023 को ही पटना के लिए प्रस्थान करेगी।बैठक में कुंती साहू,प्रेमलता देवी,लालबहादुर सिंह,मीरा देवी,वीना देवी,पिंकी देवी,अनिता देवी,रानी देवी,मिंटू देवी,नसीमा खातून,रिंकू देवी,शारदा देवी,किरण देवी, रेणु देवी,राजेश कुमार,सुनीता देवी,ललिता देवी,खुशबू कुमारी,बबलू यादव,रीता देवी,सीता देवी,अरविंद यादव,दिनेश रजक,संजू देवी,तारा देवी और रुना देवी, रंजू देवी, अरविन्द यादव,कृष्णा देवी,बिंदु देवी सहित सैकड़ों रसोइया बैठक में शामिल हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here