परबत्ता खगड़िया में बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने गोगरी नारायणपुर तटबंध का अतिशीघ्र निष्पादन हेतु भरोसा दिलाए।

0
153

/

हरिशेखर कुमार(रिर्पोट): बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा आज मंगलवार के दिन हेलीकॉप्टर से परबत्ता प्रखंड के आईटीआई कॉलेज नया
गांव के मैदान में उतरकर उपस्थित हुए। जहां पर विधायक डॉ संजीव कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किए। वहीं दरियापुर भेलवा पंचायत के मुखिया राम विनय कुमार, तेमथा करारी पंचायत के मुखिया राजू कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता लाल रतन प्रसाद आदि ने मंत्री को बुक व फूल का गुलदस्ता देकर सम्मानित करने का काम किया। जिसके बाद जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा बायरोड से चलकर नयागांव रिंग बांध का निरीक्षण किये। वहीं मुरादपुर, बिशनपुर, माधवपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना किया। मंत्री विष्णुपुर स्थित नदी के मुहाना पर भी गए. जहां विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय विधायक ने उन्हें भौगोलिक स्थिति से अवगत कराया । जहां माधवपुर में पीड़ित बच्चों ने पुष्प वर्षा कर मंत्री का स्वागत किये। उसी समय पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार सिंह व बंटू सिंह ने भी सम्मिलित होकर फूल माला से जल संसाधन मंत्री एवं विधायक डॉक्टर संजीव कुमार का स्वागत किया। राज्य के मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि गोगरी नारायणपुर तटबंध को हर हाल में समय से पहले दुरुस्त किया जाएगा। बाढ़ से निपटारे के लिए हर संभव कार्य का शुभारंभ अतिशीघ्र किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गोगरी नारायणपुर तटबंध के करीब लगभग 3.20 मीटर से 3.50 मीटर गहरे पानी में करंट की स्पीड रहता है। जिसके कारण बाढ़ के किनारे जानलेवा दबाव से हर समय दहशत में लोग जीते हैं।नदी के किनारे की आबादी ने अतिशीघ्र बाढ़ की समस्या से निजात पाने के भरोसा पर गदगद होते हुए सरकार का हर चौक चौराहे पर नारे के साथ स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here