खगड़िया: शहर के बापू नगर बलुआही में बीते दिन कर्मवीर स्व. छोटेलाल यादव की मनाई गई 11 वीं पुण्यतिथि।उनके स्मारक पर उपस्थित होकर उनके पुत्र पूर्व एम एल सी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, राजद के वरिष्ठ नेता सह पूर्व बीडीओ भाई गौतम कृष्ण, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार, राजद नेता प्रमोद यादव, पूर्व वार्ड पार्षद सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार,अनिल यादव, आर्यन राज, प्रिन्स , अभिजीत विक्की आर्य, अजीत तिवारी,राजा ,अनुज मुरारी सहित दर्जनों लोग ने स्व.छोटेलाल यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।
पुण्यतिथि के अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष ने पिता तुल्य समाज के 50 से अधिक वृद्धजनों के बीच वस्त्र एवं जूता वितरण किया।