पूर्व प्रधानमंत्री डॉoमनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान

0
104

पूर्व प्रधानमंत्री डॉoमनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति: भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान

जिला काँग्रेस कार्यालय खगड़िया में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉo मनमोहन सिंह जी के निधन पर खगड़िया जिला के काँग्रेस पदाधिकारियों,वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।खगड़िया जिला काँग्रेस कमिटी द्वारा जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने जिला काँग्रेस कार्यालय खगड़िया में पूर्व प्रधानमंत्री डॉo मनमोहन सिंह जी के रैली तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं श्रद्धांजलि दिए।

जिला अध्यक्ष गुड्डू पासवान ने कहा कि डॉo मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक विद्वान,महान अर्थशास्त्री और संवेदनशील नेता खो दिया है,उनकी दूरदर्शिता और नीतियों ने भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाया,उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर ईमानदारी से देश की सेवा की है,अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सूचना का अधिकार कानून लाए,देश में भुखमरी न हो उन्होंने सुरक्षा बिल कानून लाए, उन्होंने देश में आर्थिक मंदी को सुधारने का काम किया तथा किसानों को हज़ारों करोड़ का कर्जा माफ किया। देश हमेशा उनकी सेवाओं और योगदान को याद करेगा,उनके द्वारा किए गए कार्य को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। खगड़िया जिला काँग्रेस कमिटी की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है,ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें। उक्त मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह,प्रीति वर्मा, सूर्यनारायण वर्मा, काँग्रेस एस सी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश,जिला प्रवक्ता सह मीडिया अरुण कुमार अधिवक्ता,प्रदेश डेलिगेट उदय यादव,प्रदेश नेत्री मिनी कुमारी,इशरत खातुन,जिला महासचिव कैलाश शर्मा,प्रमोद राय, मोo रिजवान अहमद,जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू,विनोद कुमार गुप्ता,विवेकानंद सिंह,प्रोफेसर हामिद एकबाल,खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी,खगड़िया नगर अध्यक्ष रौशन चंद्रबंशी,जिला कार्यालय मंत्री अवनी कुमार,अशोक कुमार देव,अशोक साह,अर्जुन यादव,चंदन कुमार यादव वीर प्रकाश यादव, देवानंद ठाकुर,रविंद्र साह महात्मा,आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here