पूर्व मंत्री रामानंद सिंह का निधन, बिहार ने खोया एक दिग्गज
खगड़िया में शोक की लहर
खगड़िया: बिहार के पूर्व मंत्री और परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, श्रद्धेय रामानंद सिंह के निधन पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) परिवार गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन से न केवल खगड़िया जिला, बल्कि पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है।
जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रामानंद बाबू एक दूरदर्शी सोच वाले, ईमानदार और जनहितैषी राजनेता थे। उनका निधन राज्य की राजनीति के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने रामानंद बाबू को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के मार्ग का सच्चा सहभागी बताया। उन्होंने कहा कि रामानंद बाबू ने हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिष्ठा को बनाए रखा। उनका राजनीतिक योगदान और उनकी उपलब्धियां सदैव याद रखी जाएंगी। उन्होंने न केवल परबत्ता, बल्कि बिहार की राजनीति को एक नई दिशा और विकास का नया आयाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूर्व मंत्री रामानंद सिंह के निधन पर जदयू के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में जदयू जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, राजकुमार फोगला, पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल, अरुण केसरी, मनोज कुमार सिंह, शंभू झा, दीपक सिन्हा, नीलम वर्मा, अनुराधा कुमारी कुशवाहा, चंदन कुमारी, डॉ. विद्यानंद दास, सुबोध यादव, निर्मला कुमारी, अविनाश पासवान, प्रभाकर चौधरी मंटून, लोहा सिंह, सुनील कुमार सिंह, रामविलास महतो, पुरुषोत्तम अग्रवाल, राजीव कुमार उर्फ राजू गुप्ता, वीणा पासवान, श्रीकांत सिंह कुशवाहा, नंदलाल मंडल, केदार प्रसाद सिंह, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह (तकनीकी प्रकोष्ठ), मो. रूस्तम अली (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), जियाउल हक, राजीव रंजन, दिलीप पोद्दार, अनुज शर्मा, मो. फिरदोस आलम, पंकज कुमार चौधरी, मो. नासीर इकबाल, पार्वती देवी, नगर परिषद अध्यक्ष जीतेन्द्र पटेल, धीरेंद्र कुमार यादव, हर्षवर्धन और राजवर्धन कुशवाहा के साथ-साथ सभी प्रखंड अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष शामिल हुए।