पौड़ा थाना क्षेत्र में गोली कांड के नामजद 4 अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

0
262

पौड़ा थाना क्षेत्र में गोली कांड के नामजद 4 अभियुक्त हुआ गिरफ्तार


जन वार्ता टाईम्स/ खगड़िया: विगत रात्रि पौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लछमीनिया निवासी मुन्ना सिंह उर्फ मुनिलाल सिंह पे० आनंदी सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया जाता है जिसको आनन फानन में सदर अस्पताल लाया जाता जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया जाता है। शव को पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सुपूर्द किया गया ।

पूछ ताछ के क्रम में ज्ञात हुआ की बच्चे बच्चे की लड़ाई में मारपीट की घटना प्रारंभ हुई जिसमे दोनो पक्षों के लोग ज़ख्मी हुए एवं इसी क्रम में मुन्ना सिंह को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया जाता है।

मामला संज्ञान में आते ही खगड़िया पुलिस कप्तान चन्दन कु.कुशवाहा ने घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिसके अनुपालन में पौड़ा थाना पुलिस द्वारा उक्त घटना में जख्मी बिट्टु कुमार एवं लुखो सिंह सहित प्राथमिकी नामजद चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी अभियान जारी है। सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है।

मृतक के पत्नी के लिखित आवेदन के आधार पर पौड़ा थाना कांड सं0-24/24, दि०-02.08.2024, धारा-191 (2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/103(1)/352/351(2)/3 भारतीय न्याय संहिता-2023 एवं 27 आम्स एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्त में  बिट्टु कुमार पे०-लुखो सिंह ,लुखो सिंह पे०-अवधी सिंह नीति सिंह पे०-अवधी सिंह , निरंजन सिंह पे०-नीति सिंह।सभी सा०-लछमीनिया, थाना-पौड़ा, जिला-खगड़िया का रहने वाला है

छापामारी दल में शामिल पौड़ा थाना पुलिस पदाधिकारी/कर्मी


01. पु०अ०नि० रौबिन कुमार दास

02. गृ0सि0/461299 चंदन कुमार

03. गृ०सि०/461269 रंजीत कुमार

04. चा0सि0/460475 जंगल शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here