प्रशिक्षण में अनुपस्थित, आदेश का अव्हेलना प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को पड़ा मंहगा।
निर्वाचन संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित सेक्टर पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग हुई; तत्काल प्रभाव से वेतन पर रोक।
29.02.2024 को अमित कुमार पांडेय, जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, खगड़िया, की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में प्रतिनियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
उक्त कार्यक्रम में निम्नलिखित सेक्टर पदाधिकारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए:
1. प्रमथ मयंक, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, चौथम
2. अमरनाथ राय, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जिला सहकारिता कार्यालय, खगड़िया
3. रोशन रवि, सहायक अध्यापक, के०डी०एस० कॉलेज, गोगरी
3. राजेश्वर राय, कनीय अभियंता, एल० ए० ई० ओ०, खगड़िया
4. शंकर राम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, अलौली
5. प्रवीण कुमार चौरसिया, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, खगड़िया
6. राजेश कुमार, प्रभारी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, खगड़िया
7. मो० शाद अंजुम, कनीय अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, खगड़िया
8. सौंदर्य लाल बाबुल भारती, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, खगड़िया
9. हिमेश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, चौथम
10. अनीश कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, खगड़िया एवं परबत्ता
11. विलाश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, परबत्ता
12. सुमन कुमार मंडल, सहायक लोक स्वच्छता एवं अवशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, नगर परिषद गोगरी
13. वेद प्रकाश, परियोजना अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, महेशखूंट
14. मुकेश कुमार सिंह, स्पेशल सर्वे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, बंदोबस्त कार्यालय, खगड़िया
15. जनार्दन पासवान, सहायक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-2, खगड़िया
16. मो० जफर हसन, कनीय अभियंता मनरेगा, चौथम
चूंकि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भी बिना किसी सूचना के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना एवं उच्च अधिकारी के आदेश का अवहेलना लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता का द्योतक है, अतः संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण समर्पित करने की मांग की गई है। साथ ही स्पष्टीकरण पर विचार होने तक वेतन अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा अन्य उपस्थित पदाधिकारियों को भी निर्वाचन कार्य अति महत्वपूर्ण समझते हुए कार्य को पूर्ण गंभीरता से करने का निदेश दिया गया।