फ्लिपकार्ट स्टॉफ लूट कांड मामला। सामान बरामद। दो गिरफ्तार। छापेमारी जारी।

0
191

*फ्लिपकार्ट स्टॉफ लूट कांड मामला। सामान बरामद। दो गिरफ्तार। छापेमारी जारी* 

मोरकाही थाना पुलिस द्वारा फ्लिपकार्ट स्टॉफ के साथ लुट के मामले में लुटे गये सामानों को बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत 03.06.2024 को फ्लिपकार्ट स्टॉफ के साथ मोटरसाईकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में मोरकाही थाना कांड सं0-67/24 दिनांक-04.06.2024 धारा-392 भा०द०वि० दर्ज किया गया।

ममला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक, खगड़िया चन्दन कु.कुशवाह के द्वारा कांड का ससमय उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-02, अलौली के नेतृत्व में टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। दिशा-निर्देश के अनुसार तकनीकी अनुसंधान एवं आसुचना संकलन के आधार पर घटना में संलिप्त 02 अभियुक्त नीतीश कुमार पे०-हरिकिशोर साह सा०- अलानी, थाना-सलखुआ (चिरैया), जिला-सहरसा तथा विनीत कुमार, पे० राजकुमार पासावान, सा+थाना-सिमरी बख्तियारपुर, जिला-सहरसा को गिरफ्तार किया गया।

घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल तथा लुटे गये मोबाईल-02 एवं नगद 2000/रु बरामद किया गया। शेष अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। सभी पहलुओं पर अग्रतर अनुसंधान जारी है।

*छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी* 

पु०अ०नि० विजय सहनी सह थानाध्यक्ष मोरकाही थाना, साथ सशस्त्र बल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here