बड़ी दुर्गा स्थान में हुआ भंडारा, बड़ी काली स्थान में वितरण हुआ खिचड़ी का महाप्रसाद

0
173

बड़ी दुर्गा स्थान में हुआ भंडारा, बड़ी काली स्थान में वितरण हुआ खिचड़ी का महाप्रसाद

नगर थाना के दारोगा राजन प्रतिनियुक्त पुलिस से लेते रहे फीड बैक

फायर मैन दिव्या और बिजेंद्र ने लोगों को बताया आगजनी से बचने के उपाय


खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: । बड़ी दुर्गा स्थान, बबुआगंज में संध्याकाल में राम प्रवेश यादव के सौजन्य से भंडारा का कार्यक्रम चलाया गया जिसमें पुड़ी, सब्जी और हलुआ का वितरण किया गया। वितरण में महिलाओं का भरपूर सहयोग रहा। भक्तजनों को पंक्तिबद्ध करने में कार्यकर्ताओं के साथ साथ प्रतिनियुक्त पुलिस बल और फायर मैन भी काफ़ी सक्रिय रहे। ध्वनि विस्तारक यंत्र से महेश शर्मा सभी भक्तजनों और सदस्यों को शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की बार बार अपील कर रहे थे। नगर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर राजन कुमार बड़ी दुर्गा स्थान पर प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी ले रहे थे। ज़िला अग्नि शामक केन्द्र के फायर मैन दिव्या कुमारी और बिजेंद्र कुमार मेला में आये हुए लोगों को अग्नि से बचाव के उपाय भी बता रहे थे। समय समय पर डेमो का भी प्रदर्शन  किया गया।

बबुआगंज दुर्गा मंदिर परिसर में तैनात मजिस्ट्रेट नवीन कुमार ने अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ तत्परता से कार्य किया। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा समय समय पर दर्शकों को शान्ति व्यवस्था बनाए रखने की अपील सम्पर्क माध्यम से करते रहे। दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष किशोर कुमार सिंह तथा सचिव पप्पू यादव बारीकी से स्थिति पर नजर रखते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते दिखे। राम प्रवेश यादव की पत्नी, पुत्र और पतोहु सभी मिलकर श्रम दान कर रहे थे। बड़ी काली पूजा समिति की तरफ से खिचड़ी प्रसाद का वितरण देर रात तक होता रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here