बलहा पंचातय के दलित बस्ती में पंचायत स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा हुई सम्पन्न 

0
172

 

बलहा पंचातय के दलित बस्ती में पंचायत स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा हुई सम्पन्न 



मानसी प्रखंड: अंतर्गत बलहा पंचायत के दलित बस्ती मटीयरवा टोला में मानसी प्रखंड अध्यक्ष बरुण यादव के नेतृत्व में पंचायत स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया।

अम्बेडकर परिचर्चा का अध्यक्षता बलहा पंचायत अध्यक्ष मो० जमशेद ने किया एवं संचालन प्रखंड प्रधानमहासचिव अरविन्द यादव ने किया। मुख्य वक्ता में पूर्व जिला परिषद सदस्य सह जिला प्रवक्ता अजित सरकार, जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुखिया राजेश मंडल मौजूद थे।

अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी ने महिला प्रकोष्ठ का सांगठनिक विस्तार करते हुए सोनी देवी को मानसी प्रखंड अध्यक्ष, मीरा देवी को बलहा पंचायत अध्यक्ष ,आशा देवी,संकुला देवी,संजुला देवी,सीता देवी,सरिता देवी को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत कर मानोयन प्रमाण पत्र दिया।

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुखिया राजेश मंडल ने अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के विस्तार करते हुए रघुनंदन चौधरी को मानसी प्रखंड अध्यक्ष, जागो चौधरी को जिला सचिव के पद पर मनोनित कर मानोयन पत्र दिया।

परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य सह जिला प्रवक्ता अजित सरकार ने कहा कि खगड़िया जिला में राष्ट्रीय जनता दल पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ स्तर तक मजबूत हुआ है।खगड़िया जिला के सभी राजद के कार्यकर्ता उत्साहित हैं कि हमलोगों को मजबूत जिलाध्यक्ष मिला है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अनुमंडल स्तरीय ,प्रखंड स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा सफल रहा अब पंचायत स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन खगड़िया जिला के सभी पंचायत एवं नगर के वार्डों में किया जा रहा है। केंद्र में बैठी बीजेपी की मोदी सरकार वर्णव्यवस्था एवं मनुस्मृति को मानने वाली एवं भारत के संविधान विरोधी है।पिछले नौ वर्षों में देश के सम्पतियों को अपने करोबाड़ी मित्रों को कौड़ियों के भाव बेचकर भाजपा के नेता अकूत धन इकट्ठा कर लिया है और जिस प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं है उस प्रदेश के विपक्ष के विधायकों को निजी कम्पनियों और कॉरपोरेट से लिये पैसे से खरीद कर सरकार बना रही है जो विधायक नहीं बिकते हैं उन्हें सीबीआई ईडी आदि से परेशान कर बीजेपी में शामिल कर रहा है यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। जनता के जनादेश का अपमान है और संविधान पर खतरा है।

 जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव ने कहा कि एक तरफ देश के सरवोच्च पद पर बैठे दो गुजराती देश के सम्पति को बेच रहे हैं वहीं दूसरी तरफ दो गुजराती उसे कौड़ियों के भाव मे खरीद रहे हैं मोदी सरकार सही मायने में अडानी अम्बानी की सरकार है एवं इसके इस मॉडल से देश फिर से ईस्ट इंडिया कम्पनी वाली इतिहास की तरह गुलामी की ओर बढ़ रही है। निजीकरण करके आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त करने का षडयंत्र है।

 मौके पर अमनी पंचायत अध्यक्ष पप्पू यादव, राजद नेता सुमित कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here