बलूवाही में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान की मनाई जायेगी 109वी जंयती ।

0
170

बलूवाही में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान की मनाई जायेगी 109वी जंयती ।



खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, केन्द्र सरकार के मंत्री माननीय भोला पासवान शास्त्री की 109 वीं जंयती समारोह को सफलतापूर्वक मनाने हेतु दिनांक-17–09–2023 रविवार को एक कार्य कारणी की बैठक बलुआही अवस्थित अम्बेडकर भवन में  सत्य नारायण पासवान की अध्यक्षता में भारत रत्न डा0 अम्बेडकर भवन निर्माण, कल्याण, बिकास समिति और एस0 सी0/ एस0 टी0 सेवा निवृत्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी संघ जिला शाखा खगड़िया के संयुक्त तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। जिसमें संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी भागीदारी हुए। बैठक दौरान सर्वसम्मति से तय हुआ‌ कि दिनांक- 21–09–2023 गुरुवार को12:30 बजे दिन में माननीय मुख्यमंत्री भोला पासवान शात्री की जंयती समारोह बड़ी धूमधाम से डा. अम्बेडकर भवन बलुआही में मनाई जाय। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, लेखक, कवियों, युवाओं, किशोर, बच्चों, तथा पदाधिकारी एवं कर्मचारी, एवं अन्य संघ से जुड़े संगठन युनियन, सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव चन्द्र शेखर मंडल ने विस्तृत रूप से समारोह की रूप रेखा से सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी को अवगत कराये। उन्होंने कहा कि माननीय भोला पासवान शास्त्री सबों के मुख्यमंत्री थे। भानु प्रताप गुरु पासवान ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री दलित के मसीहा थे।  तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारी की कोष में भागीदारी होनी चाहिए तभी समारोह भव्यता लाएगा। इसके अलावा संरक्षक राम लखन प्र,  रेणु कु, सुर्य कुमार , सुख नंदन , महेन्द्र पासवान शनिचर सदा ईत्यादि ने अपने विचार दिये। धन्यवाद‌ ज्ञापित जिला सचिव चन्द्र शेखर मंडल ने की। समारोह में तमाम पदाधिकारी एवं कर्मचारी को तन मन धन से साथ सहयोग देने की सादर पूणॅ अपील की। जय संध जय भारत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here