बाढ़ पीड़ितों को सताने लगी भूख की चिंता, सामुदायिक रसोई कल हो जायेगी बंद।

0
250

बाढ़ पीड़ितों को सताने लगी भूख की चिंता, सामुदायिक रसोई कल हो जायेगी बंद।


मंत्री महेश्वर हजारी से 5 दिन और बढ़ाने की हुई थी मांग


खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: वार्ड नं0-30 के वार्ड पार्षद रूबी कुमारी और पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने कहा कि कृष्णापुरी बलुआही वार्ड नं०30 के बाढ़ पीड़ित परिवार जो बापू मध्य विद्यालय बलुआही में दस दिन से शरण लिए हुए हैं। उन सभी बाढ़ पीड़ित परिवार को अपनी निगरानी में सामुदायिक रसोई के माध्यम से दो बार दिन और रात में चावल ,दाल और सब्जी भोजन करवा रहे हैं। सामुदायिक रसोई के चलने से बाढ़ पीड़ित परिवार को बहुत राहत है। जबतक सामुदायिक रसोई नहीं शुरू हुआ था तो लोग भूखे पेट रहने को मजबूर थे। सामुदायिक रसोई बाढ़ पीड़ित परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कृष्णापुरी बलुआही के अधिकांश लोग मजदूरी,ठेला रिक्शा आदि चलाकर अपना गुजर बसर करते हैं बाढ़ आ जाने से वे लोग काम पर भी नहीं जा पाते हैं। परिवार के साथ शिविर में ही रहना पड़ता है क्योंकि घर का सामान को भी देखना है बच्चों को भी देखना है। ऐसे में अपने परिवार को छोड़कर कैसे कमाने के लिए जायेगें। गंडक नदी के जलस्तर घटने से कृष्णापुरी बलुआही के कुछ लोगों के घर से ही पानी निकला है।

                    जिला प्रशासन से माँग है कि सामुदायिक रसोई कम से कम पाँच दिन और चलाया जाय एवं इन बाढ़ पीड़ित परिवार को पॉलीथिन सीट, कपड़ा ,बर्तन और रोजमर्रा के जिंदगी के अन्य सामान भी दिया जाय। बाढ़ के पानी घर में आने से सारा सामान बर्बाद हो गया है।

इधर सीओ के अनुसार आज तक ही सामुदायिक रसोई चलना है।

बापू मध्य विद्यालय में रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवार ने प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी से पाँच दिन और सामुदायिक रसोई चलने की माँग की जब 28 सितम्बर को बापू मध्य विद्यालय में बाढ़ पीड़ित परिवार से मिलने आये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here