बाबूलाल यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गुड्डु सिंह ‘फाइटर’ खगड़िया में STF और DIU की गिरफ्त में!
दिनांक 16.05.2025 की रात्री सिराजपुर दियारा में बाबूलाल यादव पे०-स्व० मिश्री यादव, सा०-जानकीचक वार्ड नं0-21, थाना-परबत्ता, जिला-खगड़िया को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस संबंध में मृतक के पुत्र के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी नामजद अभियुक्त 01. गुड्डु सिंह उर्फ फाइटर पे०-स्व० किशोरी सिंह 02. विपुल कुमार पे०-पंकज सिंह 03 श्याम कुमार पे०-स्व० छोटेलाल सिंह, सा०-श्रीरामपुर ठुठी, थाना-परबत्ता 04. अमन कुमार पे०-कुशो यादव, सा०-फुदकीचक, थाना-गोगरी, जिला-खगड़िया एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध परबत्ता थाना कांड सं0-173/25 दर्ज किया गया। परबता थाना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में संलिप्त अभियुक्त अमन कुमार एवं श्याम कुमार को गिरफ्तार कर दिनांक-18.05.25 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
अपराधकर्मी गुड्डु सिंह के गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया गया तो वे अपने साथी के साथ पुलिस बल पर फायरिंग करने लगे पुलिस बल के द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके साथी सेन्दु कुमार एवं राकेश कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर दिनांक-20.06.25 न्यायिक हिरासत में भेजा गया। तथा गुड्डु सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
तकनीकी एवं मानवीय असूचना के आधार पर डी०आई०यु० शाखा खगड़िया, STF एवं परबत्ता थाना पुलिस के संयुक्त कार्रवाई द्वारा कुख्यात अपराधकर्मी गुड्डु सिंह पे०-स्व० किशोरी सिंह, सा०-श्रीरामपुर ठठी, थाना-परबत्ता, जिला-खगड़िया को पसराहा ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अपराधकर्मी गुड्डु सिंह ने कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार करते हुए अपने स्वीकारोक्ति ब्यान में लोगों से रंगदारी मांगने तथा पुलिस पर फायरिंग करने की बात स्वीकार किये। इनके निशानदेही पर परबत्ता थाना अंतर्गत रूपहौली घाट से दक्षिण मुन्ना भगत के चिमनी के पास से छिपाकर रखा गया, 01 देशी मास्केट एवं 06 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड सं0-243/25 दर्ज किया गया। छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी का नामः-