बाल्मिकी कु. रहे प्रथम स्थान जिलास्तरीय विकसित भारत @2047 कार्यक्रम भाषण प्रतियोगिता ।

0
383

बाल्मिकी कु. रहे प्रथम स्थान जिलास्तरीय विकसित भारत @2047 कार्यक्रम भाषण प्रतियोगिता


खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: नेहरू युवा केन्द्र, खगड़िया (बिहार) “युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार” के तत्ववाधान में स्थान-सीताराम इंटर विद्यालय आवासबोर्ड सन्हौली, खगड़िया में प्रांगण में जिलास्तरीय विकसित भारत @ 2047 कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिलास्तरीय विकसित भारत @ 2047 कार्यक्रम का उद्घाटन नेयुके, खगड़िया के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक  बौए लाल यादव, सीताराम इंटर विद्यालय के अध्यक्ष  राम कृपाल राय, प्रधानाध्यापक  सुकांति कुमारी, भारत स्काउट एण्ड गाइड के जिला संगठन आयुक्त इन्द्रदेव कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए नेयुके, खगड़िया के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक  बौए लाल यादव एवं विद्यालय के अध्यक्ष  राम कृपाल राय ने कहा कि विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी अहम होगी इसलिए युवाओं को जोड़ने की मुहिम उच्च शिक्षण संस्थानों से शुरू कर दी गई है।

जिला ही नहीं राज्य व देश व्यापी स्तर पर सभी डिग्री कालेज और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को विकसित भारत @ 2047 के लिए सरकार के माई गवर्नमेंट पोर्टल https://mybharat.gov.in/yuva_register पर पंजीकृत करने का अभियान शुरू किया गया है। विश्वविद्यालय और कालेज में फैकल्टी सदस्य और अधिकारी विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग का निर्देश है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की पोर्टल पर भागीदारी व युवा फीडबैक दे ताकि देश को विकसित राष्ट्र की ओर अग्रेसित किया जा सके। इस दौरान युवाओं के बीच विकसित भारत @ 2047 के विषय पर जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजित किया गया।

जिलास्तरीय विकसित भारत @ 2047 भाषण प्रतियोगिता में बाल्मिकी कुमार को प्रथम स्थान, मयंक झा को द्वितीय एवं मोनू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निरज कुमार, डोली कुमारी, निरंजन कुमार, गौरव कुमार एवं पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सुभाष कुमार सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here