बिंदटोली पकरैल मे रामधूनी यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा।

0
304

खगड़िया (महेशखूँट):- जिला के महेशखूँट थाना अंतर्गत पकरैल पंचायत के बिंदटोली गांव मे तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया।वहीं बिन्दटोली गांव के यज्ञ स्थल से तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। उल्लेखनीय हो कि भव्य कलश शोभायात्रा में 108 कन्याओं ने भाग लिया।कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से सभी कन्याओं ने नव वस्त्र धारण कर कलश में गंगाजल भरकर विधि विधान से कलश पूजा अर्चना करने के बाद सभी कन्याओं ने गंगाजल भरा एवं कलश सर पर रख कर गाजे-बाजे के साथ भगवान श्री राम माँ सीता के जयकारे लगाते हुए यज्ञ स्थल से परिभ्रमण के लिए निकला। भव्य कलश शोभायात्रा बिन्दटोली से चलकर,विद्यार्थी टोला,शादीपुर,पटेल नगर भर्रा, घनश्याम टोला,बदिया एवं गांधी चौक पकरैल से परिभ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंचा। कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचकर सभी कन्याओं ने कलश को यज्ञ स्थल पर रखा।पुरोहित विक्रम झा ने विधि विधान से कलश पूजा के उपरांत यज्ञ होमकुंड में अग्नि प्रज्वलित कर जाप के बाद यज्ञ प्रारंभ किया।कलश शोभायात्रा में भाग लेने आई सभी कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं इस रामधुनी यज्ञ का उद्घाटन फीता काटकर सिद्धेश्वर के राज़द विधायक चन्द्रहास चैपाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा,सचिव बबलू शर्मा,कोषाध्यक्ष बीमल शर्मा ने बताया इस यज्ञ मे पाँच मंडली लाया गया जो सभी दर्शकों को अपने साज बाज और आवाज से दिल जीतेंगे। मुख्य अतिथि मुकेश तांती,पकरैल पंचायत के वर्तमान मुखिया अरुण शाह, वर्तमान सरपंच प्रमोद सिंह,वर्तमान समिति जानकी देवी,उपमुखिया बबीता देवी,उप सरपंच बबीता देवी,पैक्स अध्यक्ष भगवान यादव,पूर्व पंचायत समिति प्रमोद यादव,पूर्व मुखिया अमित कुमार सिंह,रामसकल शर्मा सभी वार्ड सदस्य,सभी पंच एवं सभी ग्रामीण यज्ञ स्थल मे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here