बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने की अपील ताड़ फल “कोआ” का अवश्य करें सेवन

0
320

 

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने की अपील ताड़ फल “कोआ” का अवश्य करें सेवन


खगड़िया (बिहार)। भीषण गर्मी और तपती धरती से परेशान लोगों को प्राकृतिक रुप से पेट में ठंडक पहुंचाने के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद ताड़ के फल (तरकुन या कोआ) को अवश्य खाने की सलाह बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने आमजनों से दी। डॉ वर्मा खुद सड़क के किनारे फुटपाथ पर ताड़ फल को बेच रहे बिक्रेता से ताड़ का फल कोआ खरीदा और खाया। मौके पर मौजूद मीडिया से बातचीत के क्रम में डॉ वर्मा ने कहा ताड़ के कोआ में फाइबर और कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो कि सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। इसके अलावा भी ताड़ का फल कोआ के फायदे अनेक हैं, पेट को ठंडा करने में क्योंकि इसकी प्रकृति ठंडी होती है जो कि पेट के लिए बेहद फायदेमंद है। ये डाइजेस्टिव एंजाइम्स बढ़ाने में मददगार है।

इसके अलावा ये एसिडिक बाइल जूस को कम करने और एसिडिटी से छुटाकार दिलाने में मददगार है। इसके अलावा मतली और उल्टी से निपटने के लिए आइस एप्पल का सेवन फायदेमंद है। फाइबर से भरपूर ताड़ कोआ सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है और पाचन क्रिया को सही करने में मददगार है। इतना ही नहीं ये बॉवेल मूवमेंट को भी तेज करता है जिससे कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। आगे डॉ वर्मा ने कहा इस तरह ये पेट की समस्या वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद है। ये न सिर्फ ड्यूरेटिक है, बल्कि ये बैक्टीरियल इंफेक्शन को भी कम करने में मददगार है। इसे खाने से आपके ब्लैडर की सेहत सही रहती है और पेशाब से जुड़ी समस्याएं नहीं होती हैं। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने सूबे के तमाम बिहार वासियों से अपील किया है कि इस सीजन में ताड़ फल कोआ का सेवन अवश्य करें। क्योंकि यह फल वर्ष में एक बार ही मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here