बिहार के मुख्यमंत्री पहुंचे बेगूसराय। 114.97 करोड़ की लागत से बनने वाले परियोजनाओ का हुआ शिलान्यास।

0
323

बिहार के मुख्यमंत्री पहुंचे बेगूसराय। करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाले परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास।

  •   बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार सिमरिया गंगा घाट के बाएं तट पर  रु०114.97 करोड़  की लागत से निर्मित होने वाले सीढ़ी घाट एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर  किया शुभांरभ ।  अनावरण उपरांत सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने  माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया गया वहीं पंडितों द्वारा गंगा आरती की गई। वहीं मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर  जल संसाधन विभाग के सचिव एवं जिला प्रशासन  बेगूसराय ने उनका स्वागत किया गया । इस चिलचिलाती धूप में मुख्यमंत्री ने सिमरिया गंगा घाट का निरीक्षण भी किया। सीढ़ी घाट एवं सौंदर्यीकरण कार्य, साहित आवागमन मार्ग एवं गंगा नदी का बहाव आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को मैप के माध्यम से विस्तृत जानकारी जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई।
  • निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गाय की श्रद्धालुओं को हर समय गंगा जल की उपलब्धता आसानी से हो, और गंगा नदी का फ्लो निरंतर बनी रहे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आज कार्यारंभ किया जा रहा है, हम चाहते हैं कि यह काम जल्द से जल्द पूरा हो। इसके लिए जितने लोगों की आवश्यकता हो, उन्हें इस काम में लगाएं।
  • मुख्यमंत्री ने ,नवंबर 2024 में श्रद्धालुओं द्वारा किये जाने वाले  गंगा स्नान से पहले  तक यह काम पूरा कर लेने का निर्देश दिया। इसके लिए आदमी की संखया भी बढ़ानी पड़े तो बढ़ा दें। जितने पैसे की जरूरत होगी, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी । संपूर्ण कल्पवास क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का निर्माण कराया जायेगा। योजना में रिवर फ्रंट का विकास, स्नान घाट के पास चेंजिंग रूम का निर्माण,  गंगा आरती के लिए  स्थल का निर्माण, धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंडप का निर्माण, करीब 550 मीटर लंबाई में सीढ़ी घाट का निर्माण,धर्मशाला परिसर, पाथ-वे एवं प्रकाशीय व्यवस्था, शौचालय परिसर, श्रद्धालुओं के बैठने की  व्यवस्था के साथ साथ लैंडस्केपिंग का भी निर्माण  शमिल है जिससे आनेवाले सभी श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो ।
  • सौंदर्यीकरण कार्य के शिलान्यास के पश्चात मीडियाकर्मियों से  रूबरू होते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा हरिद्वार की तर्ज पर सिमरिया धाम विकसित होगा और 2024 से पहले काम पूरा करने का टारगेट तय है। सौंदर्यीकरण कार्य में राशि की कमी नहीं होगी।
  • इस अवसर पर विजय कुमार चौधरी ( वित्त वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री),  विजय कुमार झा (जल संसाधान मंत्री), डॉ० संजीव कुमार (परबत्ता विधायक), राम रतन सिंह(विधायक),  (चेरिया बरियारपुर विधायक) राजवंशी महतों ,सतानंद संबुद्ध (विधायक),सुरेंद्र मेहता  (बछवाड़ा विधायक),  कुंदन कुमार(विधायक),राजकुमार सिंह (विधायक),विधान पार्षद मदन मोहन झा,, सचिव जल संसाधन संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आयुक्त मुंगेर प्रमंडल संजय कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय प्रक्षेत्र बाबू राम,
  • प्रदेश महासचिव भूमिपाल राय , डॉ० ए हक उर्फ लूलू आंसारी  , जदयू नेता अरुण महतों ,ललन कुमार शर्मा ,मनोहर महतों ,फुलेना जी, राम नरेश सिंह जी , राजीव पटेल,नीतीश कुमार  सहित जिलाधिकारी पटना चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी बेगूसराय रोशन कुशवाहा, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना राजीव मिश्रा, पुलिस अधीक्षक बेगूसराय योगेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, वरीय पदाधिकारीगण, जल संसाधन विभाग के अधिकारी व अभियंतागण  साहित श्रद्धालुगण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here