बिहार में लोजपा(रा)का विस्तार: डॉ.पवन जायसवाल बने प्रदेश सचिव

0
187

बिहार में लोजपा(रा)का विस्तार: डॉ.पवन जायसवाल बने प्रदेश सचिव

खगड़िया लोकसभा सांसद राजेश वर्मा के मुख्य प्रतिनिधि डॉ.पवन जायसवाल को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और इसे संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा के निजी सहायक विकास कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि डॉ. पवन जायसवाल की नियुक्ति से लोजपा (रामविलास) का संगठन और भी मजबूत होगा। डॉ. पवन जायसवाल एक शिक्षित और समृद्ध व्यक्ति हैं, जो लगातार समाज सेवा में सक्रिय रहते हैं। उनकी समाज सेवा के कार्यों के कारण ही पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

डॉ. पवन जायसवाल ने जताया आभार

अपनी नियुक्ति पर डॉ. पवन जायसवाल ने लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डेय, प्रदेश महासचिव संजय पासवान, बिहार प्रभारी अरुण भारती और खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

 *संगठन में उत्साह का संचार* 

लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने डॉ. पवन जायसवाल की नियुक्ति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। जिला महासचिव रतन पासवान, प्रदेश सचिव रंजन सिंह, मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष रोशन पासवान, अलौली प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव, छोटू पोद्दार, संतोष साह और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. पवन जायसवाल को बधाई दी।

पार्टी के जनाधार को मजबूत करने का संकल्प

डॉ. पवन जायसवाल ने कहा कि वे न केवल खगड़िया में बल्कि पूरे बिहार में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उनका लक्ष्य है कि पार्टी हर वर्ग के लोगों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का समाधान करे।

इस नियुक्ति से लोजपा (रामविलास) को खगड़िया और पूरे बिहार में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी। डॉ. पवन जायसवाल की समाज सेवा और संगठन के प्रति निष्ठा पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here