बेलदौर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपी साहेब सिंह गिरफ्तार

0
172

बेलदौर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपी साहेब सिंह गिरफ्तार
खगड़िया : बेलदौर थाना पुलिस ने 12 जुलाई 2025 को हुए राजू कुमार उर्फ राजेश कुमार हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी साहेब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. साहेब सिंह ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया है कि डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में उसने अपने बेटों और अन्य साथियों के साथ मिलकर राजू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
यह घटना दिनांक 12 जुलाई 2025 को बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन गांव में वीरेंद्र सिंह के आम के बगीचे में हुई थी, जहां महदीपुर वासा के रहने वाले राजू कुमार उर्फ राजेश कुमार का शव मिला था. मृतक के पिता सुधीर सिंह के लिखित आवेदन के आधार पर बेलदौर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड संख्या 210/25 दर्ज किया गया था.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, खगड़िया राकेश कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया और गोगरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोगरी के नेतृत्व में बेलदौर थाना पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुर्बन वार्ड 01 निवासी साहेब सिंह (पिता- रसिकलाल सिंह) को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपी साहेब सिंह ने अपने कबूलनामे में बताया कि 11 जुलाई को उनके गांव में बागेश्वर सिंह की बेटी की शादी थी. इस शादी में डीजे बजाने को लेकर उसकी बेटी का मृतक राजू कुमार से विवाद हो गया था. इसी विवाद के चलते उसने अपने बेटों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर राजू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी.पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
दर्ज कांड: बेलदौर थाना कांड संख्या- 210/25, दिनांक- 13.07.25, धारा- 103 (1)/61(2) बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट.
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी: पु.नि. सह थानाध्यक्ष, परशुराम सिंह, बेलदौर थाना।पु.अ.नि. पवन कुमार,राजेश कुमार, बेलदौर थाना।
परि. पु.अ.नि. राहुल कुमार, बेलदौर थाना साथ सशस्त्र बल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here