मंत्री महेश्वर हजारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की हुई समीक्षात्मक बैठक।
मंत्री सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार-सह-प्रभारी मंत्री, खगड़िया, महेश्वर हजारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।
खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स : जिला समाहरनालय सभागार कक्ष में मंत्री ने सर्वप्रथम खगड़िया जिले में बाढ़ प्रभावित अंचलों एवं पंचायतों में जिसमें नदियों के जलस्तर, बाढ़ प्रभावित अंचल, बाढ़ प्रभावित आबादी, निष्क्रमित आबादी, परिचालित नाव, मेडिकल कैम्प, सामुदायिक रसोई, सूखा राशन पैकेट एवं पोलीथीन शीट के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किये।
जिसमें स्वास्थ्य विभाग, आई0सी0डी0एस0 विभाग, शिक्षा विभाग, जीविका, ग्रामीण कार्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, योजन विभाग, उद्योग विभाग, पी0एच0ई0डी0 विभाग, नगर परिषद, लघु सिंचाई, मद्यनिषेध, बाल संरक्षण ईकाई, डी0आर0सी0सी0, पंचायत सरकार भवन, सोलर स्ट्रीट लाईट, बिहार राज्य खाद्य निगम, कृषि, परिवहन, पशु एवं मत्स्य, श्रम संसाधन, विद्युत, राजस्व विभाग, आपूर्ति विभाग, पुल निर्माण एन0एच0ए0आई0 एवं अन्य विभाग की कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त किया गया।
मंत्री द्वारा सभी को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के कार्यो का लक्ष्य, उपलब्धि एवं शेष लंबित कार्यों को विभागीय निर्देशानुसार एवं नियामानुकुल तरीके से कार्यों का निष्पादन करेंगें।
बैठक में खगड़िया विधायक छत्रपति यादव, बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल, परबत्ता विधायक डॉ0 संजीव कुमार, जिलाधिकारी खगड़िया, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सूचना एवम जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी खगड़िया सदर, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पीएचईडी के अभियंता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता गोगरी, जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।