महिला दारोगा माला कुमारी ने अप्रत्याशित ट्रैफिक जाम से लोगों को दिलाई निजात।

0
255

महिला दारोगा माला कुमारी ने अप्रत्याशित ट्रैफिक जाम से लोगों को दिलाई निजात।

यातायात थाना का सृजन होते ही पुलिस पदाधिकारियों की हुई पोस्टिंग

पुलिस इंस्पेक्टर जय प्रकाश यादव बने यातायात थाना के थानाध्यक्ष

पुलिस अवर निरीक्षक रणवीर कुमार राजन बने द्वितीय प्रभारी

 


खगड़िया (बिहार)। ज़िला मुख्यालय का डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक पर चारों तरफ़ दो पहिया चालकों, थ्री व्हीलर चालकों, फोर व्हीलर चालकों द्वारा यत्र तत्र गाडियां लगाने, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने के कारण ट्रैफिक जाम हो जाने से सामान्य लोगों को भी आने जाने में परेशानी हो रही थी। नगर थाना को सूचना मिलते ही महिला दारोगा माला कुमारी अपने दल बल के साथ डॉ राजेन्द्र प्रसाद चौक पहुंची और देखते ही देखते जाम से लोगों को निजात दिलाई। इस दौरान महिला दारोगा माला कुमारी को मनचले बाइकर्स पर सख्ती भी दिखानी पड़ी। इसकी चर्चा तेजी से शहर में फैल गई। मौक़े पर उपस्थित एक युवती दिव्या सिंहा ने मीडिया से कहा महिला सशक्तिकरण का प्रत्यक्ष प्रमाण दिखाई महिला दारोगा माला कुमारी। वैसे अब शीघ्र ही यातायात थाना कार्य करने लगेगी क्योंकी बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), पटना द्वारा खगड़िया जिले में यातायात थाना का सृजन होते ही सुचारु रूप से संचालन करने हेतु पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने जिलादेश संख्या 1472/23 द्वारा पांच पुलिस पदाधिकारियों को पदस्थापित किया जिनमें पुलिस निरीक्षक जय प्रकाश यादव , थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक रणवीर कुमार राजन , द्वितीय प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक कौशल कुमार सिंह, कo अo निo, पुलिस अवर निरीक्षक शिव निवास कुमार, कo अo निo तथा उदय कुमार मंडल, कo अo निo। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि 24 घंटे के अन्दर नव पदस्थापन पर योगदान कर अनुपालन प्रतिवेदन से अधोहस्तक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here