मात्र डेढ़ महीने में ही बदल गए एसपी सागर, अब, नए एसपी होंगे चंदन कुशवाहा

0
201

मात्र डेढ़ महीने में ही बदल गए एसपी सागर, अब, नए एसपी होंगे चंदन कुशवाहा।

एसपी सागर का तबादला किशनगंज एसपी के पद पर हुआ है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ही बनें एनडीए उम्मीदवार, लोगों की मांग


खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: मात्र डेढ़ महीने के अंदर वर्तमान पुलिस अधीक्षक सागर कुमार का तबादला किशनगंज हो गया और खगड़िया के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में चंदन कुमार कुशवाहा की पदस्थापना बिहार सरकार द्वारा कर दी गई। कारण चाहे जो रहा हो लेकिन इसकी चर्चा जिले में खूब हो रही है। कुछ बुजुर्गों ने तो यहां तक कह दिया कि यह तबादला आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को मद्दे नज़र की गई है। मुख्य मंत्री विदेश जाने के पूर्व ही तबादले की अधिसूचना जारी की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आगामी 12 या 13 मार्च को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की अधिसूचना घोषित कर दी जायेगी। अब, लोगों को ऐसा लगने लगा है कि खगड़िया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार के रुप में भाजपा के उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में उतरेंगे, उड़ती खबरों के मुताबिक और क्षेत्र की मतदाताओेंं की भी मांग है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी खुद खगड़िया लोक सभा से चुनाव लड़ें। बस, कुछ ही दिनों तक और इंतजार करना होगा। वैसे हर रोज नई नई चर्चाएं, चौक चौराहे पर उम्मीदवारी को लेकर हो रही है। हर पार्टी के लोग अपनी अपनी डफली बजा रहे हैं। टिकट किनके हाथ लगेगी यह तो वक्त ही बतायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here