रहीमपुर दक्षिणी पंचायत में बाढ़ से त्राहिमाम जनता को मदद की दरकार : प्रियदर्शना सिंह

0
184

रहीमपुर दक्षिणी पंचायत में बाढ़ से त्राहिमाम जनता को मदद की दरकार : प्रियदर्शना सिंह


खगड़िया/जन वार्ता टाईम्स: क्षेत्र संख्या 7 की जिला परिषद सदस्य प्रियदर्शना सिंह और शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ बाढ़ प्रभावित रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के जंगली मंडल टोला, बरखंडी टोला और मथार के कई गांवो में लोगों की समस्याओं को जानने पहुंचे।

उन्होंने कहा कि रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर मध्य और रहीमपुर उत्तरी पंचायत के सभी गांवो एवं वार्डों के लोग बाढ़ की विभीषिका से तबाह हो रहे हैं । वहां के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । तीनों पंचायतों के 90% घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है जिससे लोग या तो अपने रिश्तेदारों के यहां या छत के ऊपर शरण  लिए है उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

बहुत कम घरों में चूल्हा जल रहा है । मेडिकल की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोगों के शौचालय पानी में डूब चुका है । बहुत सारे जानवर को किसान नावों में भर भर कर गांव से बाहर निकल रहे हैं । बहुत सारे लोगों को नाव की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है । उनकी गाएं पिछले तीन दिनों से पानी में खड़ी होकर समय व्यतीत कर रही है ।

प्रियदर्शना सिंह ने प्रशासन से मांग किया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को जल्द से जल्द आपदा घोषित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य चलाया जाए, बना हुआ खाना ना देकर पीड़ित परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध करवा दिया जाए । जानवरों के लिए चारा की व्यवस्था और मेडिकल टीम भी गठित कर उन्हें गांव में भेजा जाए । क्योंकि मरीजों को अस्पताल तक लाना बहुत ही मुश्किल है । मौके पर जिला परिषद सदस्य, शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह,अशोक यादव, कुमोद यादव, शिवम कुमार सिंह, बबलू सिंह, आवेश आदि  मौजुद थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here