प्रोफेसर संजय माँझी को शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद मनोयन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को कृष्णापुरी बलुआही स्थित राजद कार्यालय में पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर संगठन का विस्तार करते हुए प्रोफेसर संजय माँझी को शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष,पूर्व जिला परिषद सदस्य राजकिशोर राज को पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, निभा भारती दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, शम्भू पौद्दार को व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष,पूर्व वार्ड पार्षद कुमार विजय को नगर निकाय प्रकोष्ठ, राजा कुमार को स्वच्छकार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, बिनोद शर्मा ग्रामीण शिल्पकार प्रकोष्ठ, डॉ संजय कुमार चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, कर्मवीर कुमार क्रीड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष मनोनीत कर मनोयन प्रमाण पत्र दिया।
राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि गरीबों के हमदर्द राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर पूरे बिहार में 21 मई से 28 मई तक प्रखंड स्तरीय और नगर स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम किया गया। खगड़िया जिला के सभी प्रखंड एवं नगर में भी अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा इसके लिए परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजद विधायक रामवृक्ष सदा, राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता खगड़िया के सभी सह वक्ता,कार्यक्रम प्रभारी ,सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष , प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष ,राजद कार्यकर्ताओं को बधाई एवं धन्यवाद दिया।
मानोयन प्रमाण पत्र देने के बाद कहा कि पार्टी के के लिए समर्पित मजबूत साथी को प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी दी गई। ये सभी लालूवादी राजद के सच्चे सिपाही गाँव-गाँव जाकर लालू प्रसाद यादव के विचारों को लोगों तक पहुचाने के काम करेंगे और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के हृदय में बसने वाले दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक ,शोषित पीड़ित मजदूर किसान को उनका वाजिब हक और अधिकार दिलाने का काम करेंगे।
भजपा वाले नौ साल की उपब्धियों को गिनाने में लगी है जबकि इन नौ साल में देश के चौकीदार अडानी का चौकीदार बन रेल ,एयरपोर्ट, बंदरगाह, एयर इंडिया, एम टी एन एल,एल आई सी की हिस्सेदारी, लाल किला तक प्राइवेट हाथो में बेच दिया। देश की जनता अब इनके बहकावे नहीं आने वाले हैं।इसलिए बीजेपी वाले मान लिया कि केंद्र की सत्ता पर हम नहीं रहेंगे। सेंगोल सत्ता हस्तांतरण (एक हाथ से दूसरे हाथ में जाने) का प्रतीक है भाजपा ने मान लिया सत्ता सौपनें का समय आ गया है।
मौके पर मानसी नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद सह जिला महासचिव पप्पू कुमार सुमन, बेगूसराय जिलाध्यक्ष मोहित यादव पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला महासचिव दीपक चन्द्रवंशी, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,पूर्व वार्ड पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, छात्र राजद नेता रौशन कुमार, प्रिंस कुमार आदि मौजूद