राजेश वर्मा ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर दी हार्दिक बधाई

0
108

राजेश वर्मा ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर दी हार्दिक बधाई

खगड़िया, बिहार – लोकसभा सांसद,  राजेश वर्मा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए गए श्री सी.पी राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 श्री वर्मा ने कहा, “सी.पी राधाकृष्णन जी एक अत्यंत अनुभवी और कुशल नेता हैं, जिन्होंने देश और समाज की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। उनका लंबा सार्वजनिक जीवन, जिसमें वे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं, उनकी योग्यता और समर्पण का प्रमाण है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उपराष्ट्रपति का पद और अधिक गरिमामय होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “राधाकृष्णन जी का उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन एनडीए के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास’ के दृष्टिकोण को दर्शाता है। वे एक ऐसे नेता हैं, जो समाज के सभी वर्गों के हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

राजदूत वर्मा ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “खगड़िया की जनता और मेरी ओर से, मैं श्री सी.पी राधाकृष्णन जी को उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उनका नामांकन देश के लिए एक गौरव का क्षण है और हम सभी उनके नेतृत्व में एक उज्जवल भविष्य की आशा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here