
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन पूरे बिहार में धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने दलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को समाज में बराबरी का हक दिलाया और उन्हें समाज की अंतिम पंक्ति से उठाकर प्रथम पंक्ति में बैठाने का काम किया। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को सामाजिक न्याय, सद्भावना और धर्मनिरपेक्षता की अलख जगाने वाला, जन चेतना, समानता और सामाजिक क्रांति की मशाल जलाने वाला तथा हर वंचित, शोषित और दलित के हृदय को उत्थान की हिम्मत दिलाने वाला सामाजिक परिवर्तन का पुरोधा बताया।