वरिष्ठ अधिवक्ता भोला बाबू बने पी.पी., न्यायालय परिसर में हुआ भव्य स्वागत

0
159

वरिष्ठ अधिवक्ता भोला बाबू बने पी.पी., न्यायालय परिसर में हुआ भव्य स्वागत

खगड़िया। खगड़िया व्यवहार न्यायालय में आज वरिष्ठ अधिवक्ता भोला बाबू को बिहार सरकार द्वारा लोक अभियोजक (P.P.) नियुक्त किए जाने पर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस मौके पर न्यायालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल था।

इस सम्मान समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शत्रुघ्न भगत, पूर्व P.P. गजेंद्र प्रसाद, जिला महामंत्री डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, अधिवक्ता अमरजीत सिंह, राजीव सिन्हा, जिला मंत्री कुंदन सिंह, और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभी ने भोला बाबू को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

उपस्थित सभी लोगों ने न्याय के प्रति भोला बाबू की निष्ठा, उनके अनुभव और कार्यकुशलता की जमकर तारीफ की।

पदभार संभालने के बाद भोला बाबू ने सभी अधिवक्ताओं, भाजपा अध्यक्ष, खगड़िया वासियों और बिहार सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “जब तक मैं इस पद पर हूँ, समाज में सत्य पर आधारित न्याय के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहूँगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here