वार्ड न.30 मे घुसा बाढ़ का पानी। जिला प्रशासन से मदद की दरकार।

0
381

वार्ड न.30 मे घुसा बाढ़ का पानी। जिला प्रशासन से मदद की दरकार।


नगर पार्षद रूबी कुमारी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र खगड़िया के वार्ड नं०-30 में गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण कृष्णापुरी बलुआही मुहल्ले के तीस से भी अधिक घरों में बाढ़ का पानी बुधवार की रात में अचानक आ जाने के कारण बाढ़ पीड़ित परिवार रात भर जग कर अपने समान को चौक्की ,पलंग में ईंट लगाकर घर का खाने का सामान रख कर भीगने से बचाते रहे सुबह होते ही ये लोग अपने घरों के समान को निकालकर ऊँचे स्थान पर ले जा रहे हैं।

                 पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने जिला प्रशासन से माँग किया कि वार्ड नं०-30 के बाढ़ पीड़ित परिवार को किसी विद्यालय या ऊँचे स्थान पर रहने की व्यवस्था किया जाय और साथ ही साथ समुदायिक किचन चलवाकर खाने पीने की व्यवस्था किया जाय

क्योंकि वार्ड नं०-30 कृष्णापुरी बलुआही मुहल्ले में इतना पानी आ गया है कि खाने का सारा सामान भींग गया है। खाना बनाने का कोई उपाय नहीं है अधिक पानी आ जाने के कारण बाढ़ पीड़ित परिवार का काम भी बंद हो गया है वे अपने बाल बच्चे को सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं क्योंकि अधिक पानी होने की वजह से किसी अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी रहती है। बाढ़ पीड़ित परिवार के लिए जिला प्रशासन के तरफ से न ही रहने की व्यवस्था और न ही सामुदायिक किचन की व्यवस्था अभी तक की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here