विधायक सह खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी, प्रभारी, प्रतिमा कुमारी ने कहा सत्याग्रह कार्यक्रम मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों एवं तानाशाही रवैया को लेकर किया जाना है।

0
206

खगड़िया: जिला कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को लेकर खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में उपस्थित विधायक सह खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी, प्रभारी, प्रतिमा कुमारी ने कहा कि सत्याग्रह कार्यक्रम मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों एवं तानाशाही रवैया को लेकर किया जाना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ बदले की भावना से कार्यवाई की गई और उनके संसद की सदस्यता रद्द कराई गई। राहुल गांधी का कसुर बस इतना है कि उन्होंने मोदी जी से अडानी के बारे में पूछा कि अडानी की शेल कंपनियों में बीस हजार करोड़ रुपए या 03 बिलियन डॉलर अडानी इस पैसे को खुद कमा नहीं सकता क्योंकि वो इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस में है। यह पैसा कहां से आया ? राहुल गांधी ने लोकसभा में सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री मोदी जी का अडानी से क्या रिश्ता है? उन्होंने अडानी के विमान में आराम करते हुए पी एम मोदी जी की तस्वीर दिखाई। अडानी के घोटाले पर संसद में राहुल गांधी के भाषण के ठीक 09 दिन बाद उनके खिलाफ मानहानि का मामला फिर से शुरू हो गया। और उन्हें निशाना बनाया गया। इससे साफ पता चलता है कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनके रिश्ते का पर्दाफाश हो। अपने परम मित्र को बचाने के लिए पीएम मोदी लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र बचाने के लिए जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक किया जायेगा।इसके लिए खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रखंड प्रभारी प्रतिनियुक्त किया गया जो प्रखंडों में सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ सभी प्रखंडों एवं जिला स्तर पर जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल करने को लेकर तैयारी की जा रही है। तिथिवार इस कार्यक्रम को किया जाएगा। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ेगी।उक्त मौके पर कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, कुंदन कुमार सिन्हा,खतिबूर रहमान, बबीता कुमारी, कांग्रेस नेता वीरेंद्र कुमार दास, लीगल सेल प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश रंजन, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अधिवक्ता, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राज किरण ठाकुर, डॉ रेणु कुमारी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव नवीन यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव ईशरत प्रवीण, लाली किन्नर, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत,एस सी जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार अविनाश, जिला महासचिव मनोज मिश्र, अजय ठाकुर, रामचन्द्र यादव, अर्जुन स्वर्णकार, कैलाश शर्मा, जिला सचिव राजीव उर्फ गुड्डू, जयकांत सिंह निषाद, प्रदेश डेलिगेट उदय यादव, खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, मानसी प्रखंड अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र चौरसिया, चौथम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार निकेश,अलौली प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार पंकज, नगर अध्यक्ष रौशन चन्द्रवंशी, कार्यालय मंत्री अवनी कुमार, कांग्रेस नेता पप्पू कुमार पासवान, राजीव कुमार रंजन, सुनील कुमार सिंह, मुरारी सिंह, चंदन कुमार यादव, फुलचंद यादव, वीर प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here